अमेजन प्राइम वीडियो की मशहूर सीरीज में से एक रही 'मेड इन हेवन' के दूसरे सीजन का लोग बहुत समय से इंतजार कर रहे थे। बीते दिनों यह इस सीरीज का दूसरा पार्ट रिलीज किया गया, जिसे समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। वेब सीरीज की तारीफों का दौर अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि अब इसको लेकर एक विवाद सामने आया है, जिसकी वजह से 'मेड इन हेवन 2' सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, राधिका आप्टे वाले एपिसोड की लेखक ने सीरीज ने मेकर्स यानी जोया अख्तर और रीमा कागती पर उन्हें क्रेडिट न देने का आरोप लगाया है।