फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladeshi Actress: अभिनय में अव्वल हैं ये बांग्लादेशी अभिनेत्रियां, एक ने तो निभाया था 'शेख हसीना' का किरदार

Wed, 07 Aug 2024 05:36 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बांग्लादेशी अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा की अभिनेत्रियां पूरी दुनिया में काफी फेमस है। ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण जैसी अभिनेत्रियां आज ग्लोबल आइकन बन गई है। बीते दिनों पाकिस्तानी अभिनेत्रियों ने भी दुनियाभर में खूब नाम कमाया है। हालांकि, मौजूदा समय में अब बांग्लादेश की अभिनेत्रियां भी स्टाइल और फैशन में हर किसी को मात देती नजर आ रही हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन बांग्लादेशी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खूबसूरती के साथ-साथ अभिनय में भी हर किसी को मात देती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नुसरत फारिया - फोटो : इंस्टाग्राम @nusraat_faria
नुसरत फारिया
नुसरत फारिया बांग्लादेश का जाना माना नाम है। अभिनेत्री ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। नुसरत एक सफल मॉडल, टीवी प्रेजेंटर और रेडियो जॉकी हैं। बता दें कि नुसरत ने बंगबंधु की बायोपिक 'मुजीब: द मेकिंग ऑफ नेशन' में शेख हसीना का किरदार निभाया था, जिसके लिए उनकी खूब सराहना भी की गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
पोरी मोनी - फोटो : इंस्टाग्राम @porimoni.official
पोरी मोनी
इस लिस्ट में दूसरा नाम पोरी मोनी का है। बांग्लादेश में जब भी खूबसूरत हसीनाओं की चर्चा की जाती है, तो उसमें पोरी मोनी का नाम जरूर लिया जाता है। पोरी को 'रोक्तो', 'मोहुए सुन्दोरि' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। बता दें कि पोरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ काफी कनेक्ट भी रहती हैं।

4 of 5
रफियथ रशीद मिथिला - फोटो : इंस्टाग्राम rafiath_rashid_mithila
रफियथ रशीद मिथिला
बांग्लादेश में ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं, जो बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। इस लिस्ट में तीसरा नाम रफियथ रशीद मिथिला का है। बता दें कि अभिनेत्री ने एक्टिंग में तो लोहा मनवाया ही है। इसके साथ ही उन्होंने सिंगिंग में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। अभिनेत्री की फिल्में न केवल बांग्लादेश में बल्कि कोलकाता में भी काफी पॉपुलर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिद्या सिन्हा सहा मीम - फोटो : इंस्टाग्राम bidya_mim
बिद्या सिन्हा सहा मीम
बिद्या सिन्हा सहा मीम भी बांग्लादेशी सिनेमा का काफी लोकप्रिय नाम है। मालूम हो कि बिद्या ने साल 2008 में बतौर अभिनेत्री फिल्मों में डेब्यू किया था। यही नहीं, बिद्या साल 2007 में 'लक्स चैनल सुपरस्टार' का खिताब भी जीत चुकी हैं। अभिनेत्री भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
 

Varun Grover: वरुण ग्रोवर ने बताया कैसे होता है बॉलीवुड में लेखकों का शोषण, एक लेखक को मिली थी सिर्फ इतनी फीस

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें