मशहूर गायक कुमार सानू को लेकर यह दावा किया जा रहा था कि उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के लिए प्रस्तुति दी है। इसे लेकर उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अब इस मामले पर खुद कुमार सानू आगे आए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने स्पष्ट किया है कि उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व पीएम के लिए कोई प्रस्तुति नहीं दी है। वे डीपफेक वीडियो के शिकार हुए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत सरकार से सख्त एक्शन की अपील भी की है।