'टॉक्सिक' टीजर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक यश ने फिल्म ‘केजीएफ 2’ के बाद बन रही अपनी इस फिल्म के लिए मुंबई में महीने भर तक चली शूटिंग का फुटेज देखने के बाद इस पूरी शूटिंग को खारिज कर दिया है। फिल्म से जुड़ी पीआर एजेंसी हालांकि ऐसे किसी फैसले से साफ इन्कार कर रही है और फिल्म के इस शेड्यूल की नए सिरे से शूट करने की भी किसी तैयारी का जानकारी होने से उसने इन्कार किया है। लेकिन, बेंगलुरू से लेकर हैदराबाद तक ये खबर वायरल हो चुकी है कि यश ने फिल्म की बहुत सारी शूटिंग खारिज कर दी है। इस बीच फिल्म में नयनतारा के आ जुड़ने से संकेत ये भी मिल रहे हैं कि अब वह फिल्म की लीड अदाकारा होंगी। ‘केजीएफ’ फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों की रिकॉर्डतोड़ कामयाबी के बाद अभिनेता यश ने तमाम फिल्मों के प्रस्ताव ठुकराए। उनके पास हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम से दर्जनों प्रस्ताव पहुंचे। पर, उन्होंने गीतू मोहनदास को फिल्म ‘टॉक्सिक’ के निर्देशन का मौका दिया।