“हुआ है तुझ से बिछड़ने के बाद ये मालूम, कि तू नहीं था तिरे साथ एक दुनिया थी…” यह शेर सुरैया और देव आनंद की प्रेम कहानी पर सटीक बैठता है। दोनों की लव स्टोरी के चर्चे पूरे इंडस्ट्री में थे, पर इस प्रेम कहानी का अंत दर्दनाक रहा। सुरैया खुद को तमाम जिंदगी कोसती रहीं। हिंदी सिनेमा जब अपने पीक की ओर बढ़ रहा था तब इंडस्ट्री में एंट्री होती है एक खूबसूरत और हुनरमंद अभिनेत्री की, जिसने ना सिर्फ अभिनय बल्कि अपने आवाज से भी लोगों को दीवाना बना दिया, बेशक हम सुरैया की ही बात कर रहे हैं। फिल्मी दुनिया में तमाम कलाकार आएं और चले गए पर कुछ ही ऐसे थे, जो लोगों की यादों में आज भी हैं। सुरैया उन्हीं में एक हैं। आज उनकी डेथ एनिवर्सरी है, इस मौके पर हम एक नजर उनकी देवानंद के साथ लव स्टोरी पर डालेंगे…