आज से कुछ महीने पहले जब एशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी ने अपने अलगाव के फैसले को दुनिया के संग साझा किया था तब लोग उनके इस फैसले को सुनकर हैरान रह गए थे। एशा देओल बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी हैं। वे अपनी शादी के 11 साल बाद अपने पति से लग हुई हैं। वहीं आज एशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी छोटी बेटी को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। आइए जानते हैं एशा देओल ने अपनी बिटिया के लिए क्या कुछ लिखा है।