फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: ‘इमरजेंसी’ भी नहीं तोड़ पाई फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला, जानें कंगना की पिछली पांच फिल्मों का हाल

Tue, 21 Jan 2025 11:56 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kangana Ranaut Movies Collection: कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब प्रदर्शन कर रही है, जबकि फिल्म से बहुत उम्मीदे थीं। आइए आज अभिनेत्री की पिछली पांच फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रनौत की पिछली पांच फिल्मों का कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
कंगना रनौत फिल्म ‘इमरजेंसी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, हालांकि इसका बॉक्स ऑफिस इसका प्रदर्शन काफी खराब चल रहा है। कंगना रनौत की यह फिल्म बहुत मुश्किलों के बाद रिलीज हुई और विरोध भी झेला। पंजाब में तो इसे बैन ही कर दिया गया। इसके कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन तक 11.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, आइए जानते हैं इससे पहले कंगना की पिछली पांच फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा?
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम
तेजस
कंगना की फिल्म ‘तेजस’ अक्तूबर 2023 में रिलीज हुई। 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। इसने बॉक्स ऑफिस से 6.2 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में कंगना ने एक पायलट की भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन

3 of 6
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
धाकड़
कंगना की फिल्म ‘धाकड़’ सुपर-डुपर फ्लॉप थी। इसने बॉक्स ऑफिस से महज  3.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। धाकड़ में कंगना एक्शन अवतार में नजर आई थीं, लेकिन दर्शकों को यह  फिल्म पसंद नहीं आई। 

4 of 6
कंगना रनौत का इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
पंगा
अभिनेत्री की फिल्म ‘पंगा’ जनवरी 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 27.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म के बजट की बात करें तो यह 49 करोड़ रुपये की लागत से बनी थी। बावजूद इसके यह लागत के बराबर पैसे भी नहीं कमा पाई। 
विज्ञापन

5 of 6
कंगना रनौत - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
जजमेंटल है क्या 
कंगना की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ ने जुलाई 2019 में सिनेमाघरों में दस्तक दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 34.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जबकि इसका बजट 35 करोड़ रुपये था। इस फिल्म में कंगना रनौत और राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रनौत ने की प्रीति और यामी की तारीफ - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
मणिकर्णिका
हिंदी सहित तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई कंगना की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ ने बॉक्स ऑफिस से 98.02 करोड़ का कलेक्शन किया था, फिल्म 101 करोड़ रुपये के लागत से बनी थी। यह फिल्म झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें