बिग बॉस 18 के फिनाले से अक्षय कुमार बिना शूटिंग किए ही लौट गए थे, इस बारे में उन्होंने अब खुद मीडिया से बात की है। उन्होंने बताया कि उन्हें भी कुछ जरूरी काम था और सलमान भी जरूरी काम से थोड़ा लेट थे, इसलिए उन्हें जाना पड़ा।
बिग बॉस 18 का फिनाले खत्म हो गया है साथ ही शो को करण वीर मेहरा के रूप में अपना विनर मिल गया है। शो में स्काई फोर्स के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। खबरों की मानें तो सलमान खान की कुछ देरी की वजह से वे सेट से वापस लौट गए। इस मामले पर अब खुद अक्षय कुमार ने अपनी बात कही है।
विज्ञापन
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय कुमार ने बताई वजह
अक्षय ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उनके पास और भी कुछ कमिटमेंट्स थे, इसके कारण उन्हें वहां से जल्दी निकलना पड़ा। उन्होंने कहा, वह इतना लेट नहीं था। मैं पहुंच गया था, हां। वह थोड़ा लेट आया क्योंकि उसे कुछ पर्सनल काम था और फिर हमने इस बारे में बात की उसने मुझे बताया कि वह लगभग 35 से 40 मिनट लेट था मुझे काम था और मैं चला गया, लेकिन वीर वहीं पर था इसलिए उसने सलमान के साथ शूटिंग की।"
विज्ञापन
3 of 5
जानिए क्यों सिटी टूर प्रमोशन से दूर रहते हैं सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान के साथ काम करना आसान
अक्षय कुमार अपने काम को लेकर बहुत अनुशासित रहते हैं। वे अपने इसी अनुशासन के लिए काफी चर्चित भी हैं। अनीस बज्मी ने एक इंटरव्यू में बताया, अक्षय बहुत पंचुअल हैं। हम अक्षय के साथ काम करने के दौरान अक्सर चिंता में ही रहते हैं। अगर उन्होंने कहा है कि हम सात बजे काम शुरू करेंगे मतलब वो सात बजे काम पर होंगे। हमें 6-7 बजे उठने की आदत नहीं है। हम सलमान खान के साथ काम करने में बहुत आराम से रहते हैं। वे 1 बजे तक आते हैं, फिर हम लंच करते हैं और उसके बाद आराम से काम करते रहते हैं।
4 of 5
महादेव के किरदार में नजर आएंगे अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
सेट से वापस चले गए थे अक्षय
अक्षय कुमार बिग बॉस 18 के सेट से वापस चले गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें समय के पाबंद होने के कारण अक्षय अपने तय समय पर लगभग 2:15 बजे शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचे, लेकिन तब तक सलमान नहीं आए थे। अक्षय ने सलमान के आने के लिए एक घंटे तक इंतजार किया, लेकिन उनके शेड्यूल में जॉली एलएलबी 3 की ट्रायल स्क्रीनिंग भी थी। इसलिए एक घंटे तक इंतजार करने के बाद अक्षय शो की शूटिंग किए बिना ही वापस लौट गए।
वीर पहाड़िया-अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्काईफोर्स फिल्म के लिए पहुंचे थी टीम
अक्षय कुमार अपनी फिल्म स्काई फोर्स की शूटिंग के लिए बिग बॉस के घर पहुंचे थे। हालांकि, अक्षय के लौट जाने के बाद वीर पहाड़िया के साथ सलमान खान ने शो में बात की।