बबिता आशीवाल, कंगना रनौत, आदि शर्मा, मनोज तापड़िया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कंगना रनौत अभिनीत यह फिल्म हमारे देश को आकार देने वाले ब्लू-कॉलर मजदूरों और कामकाजी वर्ग के जीवन पर आधारित है। यह उन गुमनाम नायकों को उजागर करती है, जिनके प्रयास महत्वपूर्ण हैं लेकिन अक्सर पहचाने नहीं जाते। निर्माताओं ने अभिनेत्री से इसलिए संपर्क किया, क्योंकि वे अपरंपरागत प्रोजेक्ट चुनने और अनसुनी कहानी सामने रखने के लिए जानी जाती हैं। यह फिल्म कंगना को एक बार फिर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का मौका देगी।