मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस के विजेता एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। लंबे वक्त से सांपों का जहर मंगवाने और उसे पार्टियों में सप्लाई करने के मामले में एल्विश बुरा फंसा है। हाल ही में कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। वहीं, अब खबर सामने आई है कि एल्विश ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इस दौरान एल्विश ने अन्य आरोपियों के संपर्क में होने की बात भी कही, लेकिन यह पहला मामला नहीं है, जब एल्विश का नाम विवाद में आया है। इससे पहले भी एल्विश कई बार अपने विवादों के चलते सुर्खियों में आ चुका है। बीते कुछ वक्त से आलम यह रहा कि एल्विश का नाम ही चर्चा में विवादों की वजह से आया।