Kajol-बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। काजोल ने अपने शानदार फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि, उन्होंने अपने परिवार और बच्चों को अभिनय से ज्यादा प्राथमिकता दी, जिसकी वजब से उन्हें कई बार अभिनय से दूर लंबे ब्रेक भी लिए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने अभिनय से ब्रेक लेने के बारे में खुलकर बात की और खुद को सबसे कम काम करने वाली अभिनेत्री बताया।
Kajol- बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। काजोल ने अपने शानदार फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि, उन्होंने अपने परिवार और बच्चों को अभिनय से ज्यादा प्राथमिकता दी, जिसकी वजब से उन्हें कई बार अभिनय से दूर लंबे ब्रेक भी लिए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने अभिनय से ब्रेक लेने के बारे में खुलकर बात की और खुद को सबसे कम काम करने वाली अभिनेत्री बताया।
विज्ञापन
2 of 5
काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
कम काम करने वाली अभिनेत्री में से हूं-काजोल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने कहा, "अगर आप मेरी फिल्मोग्राफी देखें, तो मैं शायद सबसे कम काम करने वाली अभिनेत्री में से हूं। मेरी मां (दिग्गज अभिनेत्री तनुजा) और दादी (दिवंगत निर्देशक और अभिनेत्री शोभना समर्थ) ने हमेशा मुझसे कहा कि काम आपके जीवन का एक हिस्सा है, न कि आपका पूरा जीवन। मैंने ब्रेक लिया। मैं शादी करना चाहती थी और बच्चे पैदा करना चाहती थी। शुक्र है कि मैं अभी भी काम कर रही हूं और मैं अभी भी बेहद खुश हूं।" आगे काजोल ने मजाकिया अंदाज में कहा, "मैं अब तक अच्छा अनुभव रखने के लिए सभी की आभारी हूं।"
विज्ञापन
3 of 5
काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
कब काम करना चाहती हैं-काजोल
काजोल ने आगे यह भी कहा, "मुझे अभिनय विरासत में नहीं मिली। यह हर महिला का काम है। नरगिस, शर्मिला टैगोर की कोई विरासत नहीं थी। मैं आज जो कुछ भी हूं, वह मेरे वंश की वजह से नहीं है। यह हर उस महिला की विरासत है, जिसने काम किया है। हर महिला को यह फैसला लेना होता है कि अब मैं ब्रेक लूंगी और अगर मैं वापस आना चाहती हूं, तो मैं वापस आऊंगी और अगर वह चाहेगी तो ऐसा कर पाएगी।"
4 of 5
काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
दो पत्ती फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका में आएंगी नजर
वैसे इन दिनों काजोल अपनी आगामी फिल्म दो पत्ती को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में काजोल के साथ कृति सेनन भी नजर आएंगी। कृति की बतौर निर्माता यह पहली फिल्म है तो वहीं शहीर शेख की बॉलीवुड में पहली फिल्म है। इस फिल्म में काजोल एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह फिल्म एक सीधी-सादी पुलिस अधिकारी को जुड़वां बहनों की कहानी है। Alia Bhatt-Riddhima Kapoor: आलिया भट्ट ने ननद रिद्धिमा कपूर को क्यों कहा गॉसिप क्वीन? बोलीं- रणबीर से ज्यादा..