दिव्येंदु (द रेलवे मेन)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिव्येंदु शर्मा ने अपने नाम में एक अतिरिक्त एन लगाकर अपना सरनेम पांच साल पहले विदा कर दिया था। दिव्येंदु नाम से ही अब मनोरंजन जगत में काम करने वाले इस कलाकार का करियर इनकी फिल्म ‘इक्कीस तोपों की सलामी’ से डगमगाया चल रहा है। लीड हीरो के किरदार में दिव्येंदु की ये फिल्म इतना ओवरबजट हुई कि न सिर्फ इसे बनाने वाली कंपनी का पैकअप सा हो गया बल्कि इसके भागीदारों में भी फिर आगे नहीं बनी। ‘मिर्जापुर’ सीरीज ने दिव्येंदु के लिए किसी संजीवनी से कम काम नहीं किया और हालिया रिलीज सीरीज ‘द रेलवे मेन’ में भी उनके अभिनय की काफी प्रशंसा हुई है। लेकिन, दिव्येंदु का बड़े परदे का मोह उन्हें बार बार खींच ही लाता है, लीड रोल में उनका काम बड़े परदे पर ‘प्यार का पंचनामा’ से बड़ा नहीं हो पा रहा है।