मनोरंजन जगत की दिग्गज कंपनी डिज्नी ने कंपनी के नए चेयरमैन के नाम का एलान कर दिया है। कंपनी ने जेम्स गॉर्मन को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है। गॉर्मन जनवरी 2025 से कार्यभार संभालेंगे। मॉर्गन स्टेनली के सीईओ रहे जेम्स गॉर्मन इसी साल की शुरुआत में द वॉल्ट डिज्नी से जुड़े। गॉर्मन मार्क पार्कर की जगह लेंगे, जो नौ साल तक डिज्नी के निदेशक मंडल में रहने के बाद पद छोड़ रहे हैं। चेयरमैन के नाम के एलान के बाद कंपनी ने सीईओ की तलाश भी शुरू कर दी है।