दिशा पाटनी
- फोटो : IPL/BCCI
अलग-अलग अंदाज में दिखीं दिशा
अपनी दूसरी फिल्म की सफलता के बाद दिशा पाटनी, जैकी चैन की फिल्म 'कुंग फू योगा' में नजर आईं। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने अश्मिता की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म को भी विश्व स्तर खूब पहचान मिली। इसके बाद अभिनेत्री 'बागी 2', 'भारत', 'मलंग', 'बागी 3', 'राधे' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं । फिर साल 2024 में अभिनेत्री 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म में दिखीं, यह फिल्म स्टार कलाकारों से सजी थी, जिसमें अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण आदि शामिल थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए खूब पैस कमाए थे। अपने फिल्मी करियर के दौरान अभिनेत्री ने सिर्फ कुछ ही हिट फिल्में दी हैं। हालांकि, उन्हें ज्यादातर ग्लैमरस अंदाज के लिए जाना जाता है।