अनुराग कश्यप
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
अनुराग कश्यप
इस कड़ी में सबसे ताजा नाम है मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप का। बतौर निर्देशक उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई हैं। अनुराग अपनी 'ब्लैक फ्राइडे', 'देव डी', 'गुलाल', 'गैग्स ऑफ वासेपुर' आदि फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों की अपनी एक खास शैली है, जिसकी वजह से कई बार उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता है। हालांकि, तमाम आलोचनाओं और विवादों के बाद भी उनकी गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन निर्देशकों में होती है। निर्देशक के अलावा अनुराग बतौर अभिनेता भी नजर आए हैं। उन्होंने जब भी बतौर अभिनेता काम किया है, दर्शकों को वह पसंद आए हैं। उन्होंने 'शागिर्द', 'अकीरा', 'धूमकेतु', 'हड्डी' आदि कई फिल्मों में अभिनय किया है। वह जल्द ही एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज 'बैड कॉप' में नजर आने वाले हैं, जो 27 जून को डिज्नी+हॉट स्टार पर प्रीमियर होगी। इसके अलावा वह आगामी फिल्म 'राइफल क्लब' से मलयालम सिनेमा में भी डेब्यू करने वाले हैं।
TV Shows: वर्षों बाद इतनी बदल चुकीं एकता कपूर के शो की ये अभिनेत्रियां, आज की हसीनाओं को देती हैं कड़ी टक्कर