फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arun Matheswaran: महान संगीतकार इलैयाराजा की बायोपिक के निर्देशन से उत्साहित हैं अरुण, बताया सबसे बड़ा अवसर

Thu, 21 Mar 2024 12:52 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्देशक ने कहा, 'इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता, जीवित किंवदंती, संगीत उस्ताद इसाइगनानी इलैयाराजा की बायोपिक का निर्देशन करने का जीवन भर का अवसर, खासकर धनुष के साथ फिर से काम करने से मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं। 
विज्ञापन
1 of 5
इलैयाराजा बायोपिक पोस्टर, अरुण माथेश्वरन - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ अभिनेता धनुष महान संगीतकार उस्ताद इलैयाराजी की जिंदगी को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा अरुण माथेश्वरन को सौंपा गया है। युवान शंकर राजा इस फिल्म का निर्माण करने वाले हैं। वो इलैयाराजा के बेटे हैं। अब इलैयाराजा की बायोपिक से धनुष की पहली झलक सामने आ चुकी है। फिल्म के शीर्षक और फर्स्ट-लुक पोस्टर को स्वयं दिग्गज की उपस्थिति में लॉन्च किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
इलैयाराजा बायोपिक पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का पहला पोस्टर चन्नई में कलम हासन ने एक कार्यक्रम में लॉन्च किया है। निर्देशक अरुण माथेश्वरन ने कहा कि इलैयाराजा की बायोपिक का निर्देशन करने के लिए वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं। माथेश्वरन ने इसे लेकर उत्साह सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उत्साह साझा किया। 

Jake Gyllenhaal: बैटमैन की भूमिका को जेक जिलेनहाल ने बताया क्लासिक, बोले- इस किरदार को करना होगी सम्मान की बात
विज्ञापन

3 of 5
इलैयाराजा - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक ने कहा, 'इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता, जीवित किंवदंती, संगीत उस्ताद इसाइगनानी इलैयाराजा की बायोपिक का निर्देशन करने का जीवन भर का अवसर, खासकर धनुष के साथ फिर से काम करने से मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस अवसर के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।' 

4 of 5
संगीतकार इलैयाराजा - फोटो : सोशल मीडिया
इलैयाराजा की बायोपिक फिल्म पांच भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को दर्शक हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में देख सकते हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। कनेक्टिकट मीडिया, पीके प्राइम प्रोडक्शंस और मर्कुरी मूवीज द्वारा निर्मित यह अखिल भारतीय फिल्म एक सिनेमाई ड्रामा होने का वादा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिनेता धनुष - फोटो : social media
इलैयाराजा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग इसी साल जुलाई महीने में शुरू होगी। वहीं, यह फिल्म अगले साल 2025 में रिलीज हो सकती है। फिल्म का पोस्टर सामने आने के बाद दर्शक इस फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हो गए हैं। धनुष स्टारर इस फिल्म का दर्शकों को बंसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें