पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच काफी सारी बातें हुईं। दिलजीत ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति के कारण यहां कोचेला से भी बड़ा उत्सव हो सकता है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने दिलजीत से पूछा कि जब वे बड़े संगीत समारोहों में जाते हैं तो उनका अनुभव कैसा रहता है। उन्होंने वहां कि भाषा, शैली और भावनाओं के बारे में भी पूछा।