फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara Advani Health Update: कियारा की टीम ने साझा की हेल्थ अपडेट; जानें क्यों बिगड़ी तबीयत?

Sat, 04 Jan 2025 02:57 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kiara Advani Health Update: शनिवार सुबह अभिनेत्री कियारा आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अब उनकी टीम ने उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी साउथ अभिनेता के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘गेम चेंजर’ की रिलीज की तैयारियों में जुटी हैं। अभिनेत्री शनिवार को एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल होने वाली थीं। हालांकि, स्वास्थ्य समस्याओं के चलते वह इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन सकी। रिपोर्ट्स के मुताबिक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब कियारा की टीम ने उनका हेल्थ अपडेट जारी किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
अस्पताल में भर्ती नहीं हुईं अभिनेत्री
कियारा की टीम ने एक बयान जारी करते हुए  कहा, "कियारा आडवाणी को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है, उन्हें थकान के कारण आराम करने की सलाह दी गई है, क्योंकि वह लगातार काम कर रही हैं।"

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Game Changer: 'गेम चेंजर' ने उत्तर अमेरिका में एडवांस बुकिंग से बटोरे इतने करोड़, क्या विदेश में बजेगा डंका?
विज्ञापन

3 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
प्रेस मीट में शामिल होने वाली थीं कियारा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा आडवाणी राम चरण के साथ 'गेम चेंजर' की प्रेस मीट में शामिल होने वाली थी। हालांकि, तबीयत बिगड़ने की वजह से वह इसमें हिस्सा नहीं ले पाई।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:  Game Changer Trailer: आईएएस बनकर भ्रष्टाचार से लड़ते दिखे राम चरण, पिता-पुत्र की कहानी में एक्टर के कई लुक

4 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
बिग बॉस में हुई थीं शामिल
अभिनेत्री शुक्रवार को सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के वीकेंड का वार एपिसोड में दिखाई दीं। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ बातचीत भी की। शो के सेट से अभिनेत्री की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जानिए कितना होगा गेम चेंजर के ट्रेलर का रन टाइम - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
कब रिलीज होगी कियारा और राम चरण की फिल्म?
कियारा आडवाणी और रामचरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ 10 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'गेम चेंजर' में, कियारा को राम चरण के किरदार की प्रेमिका के रूप में देखा जाएगा। अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के साथ ‘वॉर 2’ में भी दिखाई देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें