दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
दिलजीत को देखने उमड़ी भीड़
एक अन्य वीडियो में, सड़क पर खड़े होकर कॉन्सर्ट देख रही भीड़ दिख रही थी। उनमें से कुछ गायक की एक झलक पाने के लिए एक ऊंची तार वाली बाड़ पर भी चढ़ गए। इसके बाद वीडियो में कई लोग सड़क पर भागते हुए दिखाई दिए, क्योंकि पुलिस ने उन्हें भगा दिया। साझा किए गए वीडियो पर लिखा है, "अगर हमें टिकट नहीं मिले तो क्या होगा? हम यहीं से दिलजीत को देखेंगे, लेकिन पुलिस ने हमें यहां से भी भगा दिया।" दिलजीत ने अपनी स्टोरी पर यह वीडियो भी साझा की।