फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ के कांसर्ट में लगा सितारों का मेला, कृति की अदाओं ने लूटा फैंस का दिल

Sun, 14 Apr 2024 08:49 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिलजीत दोसांझ कांसर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। कल रात उन्होंने मुंबई में एक लाइव कांसर्ट का आयोजन किया था। दिलजीत के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे वहां पहुंचे। सितारों के अलावा दिलजीत के लाखों फैंस भी उनके गानों को सुनने के लिए वहां मौजूद दिखे। आइए आपको बताते हैं कौन-कौन से सितारे किसके साथ वहां आए --

Box Office Collection: बड़े मियां छोटे मियां का शानदार प्रदर्शन जारी, पटरी पर आई मैदान, क्रू की पकड़ बरकरार
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
'क्रू' स्टार कृति सेनन दिलजीत दोसांझ के कांसर्ट में शामिल हुईं। कृति ब्लैक रंग के लॉन्ग टॉप ड्रेस में बेहद हसीन लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए आंखों पर खूबसूरत मेकअप किया था। सोशल मीडिया पर उनकी नई तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
करण और तेजस्वी - फोटो : सोशल मीडिया
दिलजीत दोसांझ के इस म्यूजिकल कांसर्ट में शामिल होने के लिए करण कुंद्रा भी तेजस्वी प्रकाश के साथ वहां पहुंचे। पिछले दिनों अफवाहों का बाजार गर्म था कि दोनों अलग हो गए हैं, लेकिन कल रात करण और तेजस्वी को एक साथ देखकर लोगों को लगा कि दोनों के बीच में सब कुछ ठीक है। 

4 of 6
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार तमन्ना भाटिया भी दिलजीत दोसांझ के कांसर्ट में शामिल हुईं। ब्लू डेनिम ड्रेस में तमन्ना बला की खूबसूरत लग रही थीं। उनके अलावा अभिनेता विजय वर्मा भी वहां स्पॉट किए गए।
विज्ञापन

5 of 6
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
'ड्रीम गर्ल' स्टार आयुष्मान खुराना भी दिलजीत दोसांझ के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वहां अपने परिवार संग पहुंचे। आयुष्मान खुराना के साथ उनकी पत्नी और उनके भाई भी दिखे। ब्लैक ऑउटफिट में आयुष्मान काफी जंच रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता वरुण धवन भी दिलजीत दोसांझ के गानों के दीवाने हैं। कल रात दिलजीत म्यूजिकल लाइव में शामिल होने के लिए वरुण भी वहां पहुंचे थे। ब्लू कलर के फंकी टी-शर्ट में वरुण काफी जंच रहे थे। वरुण के अलावा नेहा धूपिया भी अपने पति अंगद बेदी के साथ दिलजीत के इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। 

Salman Khan: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक से आए दो शूटर्स ने चलाई गोलियां, बढ़ाई गई सुरक्षा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें