फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhadak 2: 'धड़क 2' से पहले सिद्धांत की ये फिल्में भी दर्शकों को नहीं आईं पसंद, एक के बाद एक हुईं फ्लॉप

Sun, 03 Aug 2025 03:38 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Siddhant Chaturvedi Flop Movies: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी की हालिया फिल्म ‘धड़क 2’ 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है।
विज्ञापन
1 of 6
धड़क 2 ट्रेलर - फोटो : एक्स
बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'धड़क 2' 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में तृप्ति डिमरी भी नजर आ रही हैं। हालांकि फिल्म से काफी उम्मीदें लगाई जा रही थीं लेकिन पहले दो दिन के कलेक्शन के मामले में फिल्म ने कुछ खास परफॉर्म नहीं किया है। फिल्म ने अब तक कुल 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो उम्मीदों से काफी कम है। क्या आप जानते हैं इससे पहले भी कई फिल्में ऐसे ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी हैं। आइए नजर डालते हैं उन फिल्मों पर। 
विज्ञापन

2 of 6
'युध्रा' - फोटो : इंस्टाग्राम
युध्रा
एक्शन और थ्रिल से भरपूर फिल्म ‘युध्रा’ सिद्धांत चतुर्वेदी के करियर की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में उनके साथ मालविका मोहनन नजर आई थीं। फिल्म की कहानी एक ऐसे युवा की है जो एक खतरनाक मिशन पर निकलता है, जिसमें उसकी जान भी दांव पर लग जाती है। एक्शन सीक्वेंस और मजबूत लुक्स के बावजूद फिल्म की कहानी दर्शकों को बांध नहीं पाई। फिल्म 2024 की शुरुआत में रिलीज हुई थी, लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन 5.8 करोड़ रुपये तक ही सीमित रहा।
विज्ञापन

3 of 6
बंटी और बबली 2 - फोटो : एक्स
बंटी और बबली 2
‘बंटी और बबली 2’ 2021 में रिलीज हुई, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी ने नए दौर के ‘बंटी’ का किरदार निभाया। इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ, सैफ अली खान और रानी मुखर्जी भी थे। फिल्म को 2005 की सुपरहिट ‘बंटी और बबली’ का सीक्वल कहा जा रहा था। हालांकि दर्शकों ने फिल्म को ज्यादा पसंद नहीं किया। पुरानी फिल्म का जादू दोहराने में ये फिल्म असफल रही और केवल 12.5 करोड़ रुपये की कमाई कर सकी।

 

4 of 6
सिद्धांत चतुर्वेदी (खो गए हम कहां) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खो गए हम कहां
ये फिल्म 2023 में ओटीटी पर रिलीज हुई थी लेकिन डिजिटल रिलीज के बावजूद इसे बॉक्स ऑफिस के स्तर पर काफी चर्चाओं में रखा गया था। फिल्म में सिद्धांत के साथ अनन्या पांडे और गौरव अरोड़ा नजर आए। फिल्म की कहानी तीन दोस्तों की जिंदगी और सोशल मीडिया की दुनिया में उनके रिश्तों के बदलते आयामों पर आधारित थी। कहानी ताजगी लिए हुए थी, लेकिन धीमी रफ्तार और गहरे भावनात्मक पहलुओं के चलते दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई।

ये खबर भी पढ़ें: Arpita Khan: भाभी शूरा खान ने अर्पिता संग किया डांस, वीडियो शेयर कर दी जन्मदिन की बधाई

 
विज्ञापन

5 of 6
फोनभूत - फोटो : एक्स
फोनभूत
‘फोनभूत’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें सिद्धांत के साथ कैटरीना कैफ और ईशान खट्टर भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कहानी भूतों से बात करने वाले एक विशेष फोनबूथ के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लेकर तीन युवाओं की जिंदगी बदल जाती है। फिल्म का कॉन्सेप्ट तो नया था लेकिन पटकथा और ह्यूमर कमजोर पड़ गए। इसका कुल कलेक्शन 10.75 करोड़ रुपये रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गहराइयां - फोटो : एक्स
गहराइयां
‘गहराइयां’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी जो 2022 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। इस फिल्म में सिद्धांत के साथ दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और धैर्य करवा थे। फिल्म रिश्तों, धोखे और भावनात्मक उलझनों की गहराइयों को छूने की कोशिश करती है। हालांकि फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड म्यूजिक को सराहा गया, लेकिन इसकी उलझी हुई कहानी आम दर्शकों के गले नहीं उतर पाई। इसने लगभग 6 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें