फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day: ‘तेरे जैसा यार कहां’ से ‘जाने नहीं देंगे तुझे’ तक, इन बॉलीवुड गानों ने सिखाए दोस्ती के मायने

Sun, 03 Aug 2025 01:49 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Songs On Friendship: आज 3 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौक पर जानेंगे बॉलीवुड के उन गानों के बारे में जो दोस्ती को समर्पित हैं। 

विज्ञापन
1 of 8
थ्री इडियट्स और याराना - फोटो : एक्स

दोस्तों के बीच का रिश्ता कुछ ऐसा होता है, जिसे शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता। आज रविवार को पूरी दुनिया में मित्रता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जो दोस्ती के खूबसूरत अनुभवों को महसूस करने का दिन है। बॉलीवुड में दोस्ती पर कई गाने बन चुके हैं, जिसमें दोस्ती की झलक दिखती हैं। आइए जानते हैं उन सॉन्ग्स को।

विज्ञापन

2 of 8
ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे - फोटो : एक्स

ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे
यह गाना 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'शोले' का है, जिसमें अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' गाना फिल्म के दोनों अभिनेताओं के ऊपर बहुत ही खूबसूरत ढंग से फिल्माया गाया था। इस गाने को किशोर कुमार और मन्ना डे ने गाया है, जिसमें संगीत आरडी बर्मन ने दिया है और गाने के बोल आनंद बक्शी ने लिखे हैं।

विज्ञापन

3 of 8
दोस्ताना - फोटो : एक्स

बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा
साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘दोस्ताना’ का गाना ‘बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा’ काफी प्रसिद्ध है। इसे किशोर कुमार और मोहम्मद रफी ने गाया था। इस गाने के बोल आनंद बक्शी ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने कंपोज किया। यह गाना शत्रुघ्न सिन्हा, अमिताभ बच्चन और जीनत अमान पर फिल्माया गया है।

4 of 8
याराना - फोटो : एक्स

तेरे जैसा यार कहां
किशोर कुमार द्वारा गाया गया यह गाना सच्ची दोस्ती को दर्शाता है। इस गाने के बोल गीतकार समीर अंजान द्वारा लिखा गया है। यह गाना अमिताभ बच्चन की फिल्म 'याराना' का है। इस गीत को आज भी गुनगुनाया जाता है और यह दोस्ती पर बने सबसे खूबसूरत हिंदी गानों में से एक है।

विज्ञापन

5 of 8
दोस्त दोस्त ना रहा - फोटो : यूट्यूब

दोस्त दोस्त ना रहा
राज कपूर के निर्देशन में 1964 में आई फिल्म 'संगम' का गाना 'दोस्त दोस्त ना रहा' काफी फेमस हुआ था, जिसे गायक मुकेश द्वारा गाया गया था। फिल्म में राज कपूर के अलावा राजेंद्र कुमार, वैजयंतीमाला, ललिता पवार आदि कलाकार मौजूद थे।

विज्ञापन

6 of 8
थ्री इडियट्स - फोटो : सोशल मीडिया

जाने नहीं देंगे तुझे
आमिर खान अभिनीत '3 इडियट्स' फिल्म तीन दोस्तों की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म के गानें भी काफी पसंद किए गए थे। इस इमोशनल गाने को सोनू निगम ने गाया है और शांतनु मोइत्रा ने कंपोज किया है। इसके अलावा स्वानंद किरकिरे ने इसे लिखा है। यह फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी और इसे राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित किया गया था।

विज्ञापन

7 of 8
दोस्ताना - फोटो : यूट्यूब

सलमात रहे दोस्ताना हमारा
'सलामत रहे दोस्ताना हमारा' 1980 की फिल्म 'दोस्ताना' का एक सुपरहिट हिंदी गाना है, जिसे बॉलीवुड के उस्ताद मोहम्मद रफी और किशोर कुमार द्वारा गाया है। इस गाने को फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन की दोस्ती पर फिल्माया गया था।

विज्ञापन

8 of 8
मस्ती की पाठशाला - फोटो : एक्स

मस्ती की पाठशाला
आमिर खान की फिल्म 'रंग दे बसंती' फिल्म का गाना ‘मस्ती की पाठशाला’ दोस्ती के जज्बे को दर्शाता है। इस गाने को नरेश अय्यर और मोहम्मद असलम द्वारा गाया गया है। वहीं एआर रहमान द्वारा रचित यह गाना युवाओं को काफी पसंद आया था, जो जिंदगी को जीने की बात करता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें