फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devara Wrap Up: 'देवरा' की शूटिंग हुई खत्म, दिखेगा रोमांस-एक्शन का तड़का, जूनियर एनटीआर बोले- 'शानदार सफर'

Wed, 14 Aug 2024 08:26 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा' की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है। इस बात की जानकारी खुद इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे पैन इंडिया स्टार जूनियर एनटीआर ने दी है। इस खबर से जूनियर एनटीआर के प्रशंसक बेहद खुश और उत्साहित हैं। इस फिल्म में रोमांस के साथ एक्शन का तड़का भी देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
1 of 4
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor, एक्स -tarak9999
इस साल की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म 'देवरा' की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है। इस बात की जानकारी खुद इस फिल्म के अभिनेता जूनियर एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है। इस खबर से जूनियर एनटीआर के प्रशंसक बेहद खुश और उत्साहित हैं। इस फिल्म में रोमांस के साथ एक्शन का तड़का भी देखने को मिलेगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
बीती शाम को देवरा और एनटीआर के प्रशंसकों के लिए एक बड़ा दिन रहा। बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'देवरा' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इस बात की जानकारी खुद फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे जूनियर एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर दी है। बता दें फिल्म 'देवरा' की शूटिंग एक दिन पहले ही खत्म हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों से फिल्म का एक गाना अधूरा रह गया था, जिसकी शूटिंग चल रही थी। 'आयुध पूजा' गाने की शूटिंग करने के बाद जूनियर एनटीआर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक भावुक नोट पोस्ट साझा किया।
विज्ञापन

3 of 4
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
एनटीआर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की और लिखा, "मैंने अभी-अभी देवरा पार्ट 1 के लिए अपना आखिरी शॉट दिया है। यह कितना शानदार सफर रहा है। मुझे अपनी प्यारी और शानदार टीम की याद आएगी। 27 सितंबर को शिवा द्वारा तैयार की गई फिल्म का दुनिया में सभी को बेसब्री से इंतजार है।" यह तस्वीर 'देवरा' के सेट की अंतिम दिन की तस्वीर है, जिसमें जूनियर एनटीआर दिखाई दे रहे हैं। हालांकि तस्वीर में काफी अंधेरा दिखाई दे रहा है। इसलिए कुछ साफ नजर नहीं आ रहा है। लेकिन जूनियर एनटीआर द्वारा साझा किए गए इस पोस्ट से उनके प्रशंसक बेहद खुश हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
फिल्म का निर्देशन कोराताला शिवा ने किया है। 'देवरा' में जूनियर एनटीआर के अलावा जान्हवी कपूर और बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का मधुर संगीत संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। मिक्कीलिनेनी सुधाकर और नंदमुरी कल्याण राम इस हाई-वोल्टेज एक्शन ड्रामा के निर्माता हैं। फिल्म का पहला भाग 27 सितंबर को सिनेमाघरों में तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें