फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devara: जूनियर एनटीआर की 'देवरा' के तीसरे गाने के शीर्षक से उठा पर्दा, निर्माताओं ने साझा की शूटिंग की खास झलक

Mon, 12 Aug 2024 12:07 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
देवरा फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @devaramovie
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का जबर्दस्त तरीके से अब प्रचार भी किया जा रहा है। फिल्म के दो गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं। इससे पहले आज ही फिल्म के तीसरे गाने के बारे में दिलचस्प जानकारी सामने आई थी। दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए निर्माता समय-समय पर फिल्म से जुड़ी दिलचस्प जानकारियां प्रशंसकों के साथ साझा कर रहे हैं। वहीं, अब निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ा एक और मजेदार अपडेट साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
देवरा फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
हाल ही में फिल्म की टीम ने पोस्ट साझा करते हुए इसके तीसरे गाने के बारे में बताया था, जो फिल्म का ओपनिंग सॉन्ग होने वाला है। वहीं, अब इसके शीर्षक का भी खुलासा कर दिया गया है। 'देवरा' की टीम वर्तमान में एक हाई-वोल्टेज गीत की शूटिंग कर रही है, जिसका शीर्षक है 'आयुध पूजा'। इसकी एक झलक भी निर्माताओं ने प्रशंसकों के साथ साझा की है।
विज्ञापन

3 of 5
देवरा - फोटो : एक्स:@DevaraMovie
आज शाम, निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक विशेष रूप से डिजाइन किए गए हथियार की एक तस्वीर साझा की। यह हथियार काफी आकर्षक लग रहा है। पोस्ट साझा करते हुए तीसरे गाने की घोषणा भी की गई है। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया, 'आयुध पूजा के पल..अब 'देवरा' के साथ अपना रास्ता बना रहा है।' इस पोस्ट के बाद से प्रशंसक बेहद उत्साहित हो गए हैं।

4 of 5
देवरा फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
इससे पहले 'देवरा' के फोटोग्राफी के निदेशक रतनवेलु आईएससी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट के साथ एक स्थान की तस्वीर साझा की थी। पोस्ट में लिखा था, 'अनिरुद्ध रविचंदर से एक शानदार ओपनिंग गीत फिल्माया जा रहा है। एक रॉ विजुअल स्टाइल के साथ होगा 'देवरा'। जूनियर एनटीआर, ग्रेस और स्टाइल के साथ क्या शानदार मूवमेंट है। प्रशंसक पागल हो जाएंगे।' अपने पोस्ट में क्रू मेंबर ने यह भी पुष्टि की कि गणेश आचार्य गाने की कोरियोग्राफी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
'देवरा' जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता इस फिल्म में पिता और पुत्र दोनों का किरदार पर्दे पर निभाएंगे। फिल्म में जान्हवी कपूर, सैफ अली खान के साथ राम्या कृष्णा, प्रकाश राज, श्रीकांत, श्रुति मराटे, नारायण, शाइन टॉम चाको, कलैयारासन, अभिमायु सिंह जैसे अन्य कलाकार भी होंगे।'देवरा' का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की गई है। यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें