फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devara 2: 'देवरा 2' में कैसा होगा जूनियर एनटीआर का लुक? फिल्म के अभिनेता श्रीकांत ने किया दिलचस्प खुलासा

Sun, 13 Oct 2024 04:17 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की पैन इंडिया फिल्म 'देवरा पार्ट वन' 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे फैंस ने खूब पसंद भी किया। फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। वहीं, पहली फिल्म के बाद दर्शक अब लगातार फिल्म के दूसरे भाग पर अपडेट मांग रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हुई हैं कि फिल्म के निर्देशक कोरटाला शिवा 'देवरा पार्ट 2' को किस तरह से पेश करेंगे। वहीं अब इस पर फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अभिनेता श्रीकांत ने दिलचस्प अपडेट साझा किया है। इस बारे में बात करते हुए अभिनेता श्रीकांत ने कहा कि सीक्वल पहले की तुलना में दोगुना मजेदार और एक्शन से भरपूर होगा। श्रीकांत ने आगे कहा कि इसमें ज्यादा ट्विस्ट और टर्न होंगे और कोराटाला ने दूसरे भाग के लिए बहुत ज्यादा मसाला रखा है।
विज्ञापन

3 of 5
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रीकांत ने फिल्म में रायप्पा की भूमिका निभाई और जान्हवी कपूर के पिता की भूमिका में नजर आए। श्रीकांत के अनुसार, जूनियर एनटीआर दूसरे भाग में एक क्रेजी भूमिका में नजर आएंगे, क्योंकि उनका कहना है कि यह फिल्म सभी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। इससे पहले खुद जूनियर एनटीआर ने भी फिल्म के अगले भाग के बारे में मजेदार जानकारी साझा की थी।

4 of 5
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
जूनियर एनटीआर ने बहुप्रतीक्षित 'देवरा' सीक्वल पर अपडेट देते हुए बताया था कि 'देवरा पार्ट 2' के कुछ दृश्यों की शूटिंग पहले हो चुकी है, लेकिन टीम यह सुनिश्चित करने के लिए अधिक सुविचारित दृष्टिकोण अपना रही है कि दूसरा भाग अपेक्षाओं से बेहतर हो। जूनियर एनटीआर ने कहा, 'हमने कुछ सीक्वेंस शूट किए हैं, लेकिन अब यह जिम्मेदारी हमारे पास है, क्योंकि पहला भाग अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। हम दूसरे भाग को कुछ बड़ा और बेहतर बनाने के लिए थोड़ा और समय लेंगे और कुछ ऐसा जो दर्शकों को थोड़ा और उत्साहित करे। हम इसे लिखेंगे और मैं बस इतना चाहता हूं कि मेरे निर्देशक कोरटाला शिवा एक महीने की छुट्टी लें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'देवरा' - फोटो : इंस्टाग्राम @devaramovie
देवरा के निर्माण ने काफी ध्यान आकर्षित किया है और प्रशंसक उत्सुकता से इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं, जो और भी शानदार होगा। देवरा में जूनियर एनटीआर के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं और सैफ अली खान ने खलनायक की भूमिका निभाई है। देवरा पार्ट 1 जूनियर एनटीआर की 2018 की अरविंदा समेथा वीरा राघवा के बाद छह साल में पहली सोलो रिलीज है। देवरा से पहले उन्हें आखिरी बार 2022 में एसएस राजामौली की आरआरआर में 'राम चरण' के साथ देखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें