फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending News: पवन कल्याण ने फैंस को दिया तोहफा, अविका गौर ने रचाई शादी; पढ़ें दिनभर की ट्रेंडिंग न्यूज

Tue, 30 Sep 2025 08:58 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Trending News: मंगलवार के दिन बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई खबरों ने दिनभर सुर्खियां बटोरीं। चलिए आपको फटाफट अंदाज में बताते हैं आज की टॉप 5 खबरें।
विज्ञापन
1 of 6
ट्रेंडिंग टुडे - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार के दिन बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट जगत की कई खबरें चर्चा में रहीं। साउथ सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण ने ओजी की सफलता के बीच फैंस को बड़ा तोहफा दिया। इसके अलावा दशक के सबसे पॉपुलर भारतीय सितारों की भी लिस्ट आई। वहीं टीवी जगत की 'बालिका वधू' अविका गौर ने रियल लाइफ में बॉयफ्रेंड मिलिंद से शादी कर ली। जानिए,  इनके अलावा कौन सी खबरें आज ट्रेंड में रही हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'ओजी' - फोटो : X
पवन कल्याण ने सुनाई खुशखबरी
हैदराबाद में पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ की एक स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। इस स्क्रीनिंग के बाद पवन कल्याण ने फिल्म ‘ओजी’ के यूनिवर्स का लेकर बात की है। ‘ओजी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद पवन कल्याण काफी खुश, एक्साइटेड दिखे। वह कहते हैं, मैं सभी का शुक्रगुजार हूं। क्या शानदार काम है। किसी भी अच्छे काम के लिए एक बेहतरीन टीम की जरूरत होती है। मुझे सफलता या कलेक्शन के बारे में नहीं पता लेकिन फिल्म ‘ओजी’ देखने लायक है।’  
 

पूरी खबर यहां पढ़ें: Pawan Kalyan: फिल्म के बंपर कलेक्शन के बीच पवन कल्याण ने सुनाई खुशखबरी, फैंस को मिला ‘ओजी’ यूनिवर्स का तोहफा
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम- @deepikapadukone
दशक की सबसे पॉपुलर भारतीय सेलेब बनीं दीपिका
IMDb की ताजा रिपोर्ट में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सभी को पीछे छोड़ते हुए सबसे पॉपुलर इंडियन स्टार का खिताब हासिल किया है। खास बात यह है कि दीपिका ने इस लिस्ट में तीनों खान- शाहरुख, आमिर और सलमान को भी पछाड़ दिया है। यह रैंकिंग जनवरी 2014 से अप्रैल 2024 तक IMDb की वीकली रैंकिंग के आधार पर बनाई गई है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Popular Indian Celebrities: न शाहरुख, न सलमान और न ही आमिर, दशक की सबसे पॉपुलर भारतीय सेलेब बनीं यह एक्ट्रेस

 

4 of 6
अविका गौर और मिलिंद चंदवानी - फोटो : सोशल मीडिया
'बालिक वधू' फेम अविका गौर ने रचाई शादी
शो 'बालिका वधू' से मशहूर हुईं अभिनेत्री अविका गौर अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ आज सात फेरे ले चुकी हैं। उनकी शादी में कई सेलेब्स शामिल हुए। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। शादी की सारी रस्में, जैसे हल्दी, मेहंदी, बारात और फेरे, शो के सेट पर ही हुईं। शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई। बारात सुबह आई और फेरे दोपहर में हुए। 'पति पत्नी और पंगा' शो के बाकी कलाकार जैसे हिना खान, ईशा मालवीय, रुबीना दिलैक और मुनव्वर फारूकी भी शादी में शामिल हुए।
 


पूरी खबर यहां पढ़ें: Avika Gor Wedding: नेशनल टेलीविजन पर 'बालिक वधू' फेम अविका गौर ने रचाई शादी, मीडिया के सामने जमकर नाचा कपल
विज्ञापन

5 of 6
अक्षय खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम-@prasanthvarmaofficial
‘महाकाली’ से सामने आया अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक
‘हनुमान’ फिल्म के निर्देशक प्रशांत वर्मा एक बार फिर पौराणिक कथाओं पर आधारित एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म का नाम है ‘महाकाली’। अब फिल्म ‘महाकाली’ से अभिनेता अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक सामने आया है। अक्षय फिल्म में शुक्राचार्य के किरदार में नजर आएंगे। ‘महाकाली’ प्रशांत वर्मा के ‘प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स’ का हिस्सा है। निर्देशक प्रशांत वर्मा ने अब फिल्म से अक्षय खन्ना के लुक को शेयर किया है। लुक को शेयर करते हुए प्रशांत वर्मा ने लिखा, ‘देवताओं की छाया में विद्रोह की सबसे प्रखर ज्वाला उठी। प्रस्तुत करते हैं अक्षय खन्ना को शाश्वत 'असुरगुरु शुक्राचार्य' के रूप में।’
 


पूरी खबर यहां पढ़ें: Akshaye khanna: ‘महाकाली’ से सामने आया अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक, असुरों के गुरु के दमदार किरदार में आएंगे नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अहान पांडे, अनीत पड्डा, मोहित सूरी - फोटो : सोशल मीडिया
जश्न मनाने अहान संग शिलांग पहुंचे 'सैयारा' के निर्देशक
मोहित सूरी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा रातों-रात स्टार बन गए। इन दिनों मोहित सूरी अहान पांडे के साथ शिलांग में हैं। फैंस इस बात को जानना चाहते थे कि आखिर दोनों शिलांग क्यों गए हैं। अब निर्देशक ने खुलासा किया है कि वे फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए वहां पहुंचे हैं। मोहित सूरी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और अहान पांडे की कुछ तस्वीरें साझा कीं हैं। इसमें वे शिलांग के द इवनिंग क्लब के बाहर पोज देते नजर आ रहे हैं।



पूरी खबर यहां पढ़ें: Ahaan Panday: जश्न मनाने अहान संग शिलांग पहुंचे 'सैयारा' के निर्देशक, कहा- 'यहीं से सफर की शुरुआत हुई थी'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें