मंदाना करीमी
- फोटो : इंस्टाग्राम @mandanakarimi
मंदाना ने पोस्ट में दी जानकारी
अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह अस्पताल में हैं और कई तरह के टेस्ट करा रही हैं। तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा 'मैं कई दिनों, महीनों तक लगातार हवाई यात्राएं करती रही। देर रात तक मीटिंग्स, डेडलाइन और सपनों के पीछे भागती रही। जिसे मैं अपनी आखिरी धड़कन समझ रही थी, वह थकावट, डिहाइड्रेशन और तनाव निकला। यह भयानक था।'