दीपिका पादुकोण बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। उनके परिवार के साथ-साथ उनके प्रशंसक भी इसका इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में, डिलिवरी के लिए अस्पताल जाने से पहले दीपिका पादुकोण और उनके पति सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने गणपति बप्पा से आशीर्वाद लिया, लेकिन दीपिका के बिना मंगलसूत्र के मंदिर जाने पर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है।