फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Debina Bonnerjee: देबिना-गुरमीत ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, पोस्ट साझा कर मतलब भी समझाया

Wed, 04 Jan 2023 06:07 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
देबिना और गुरमीत - फोटो : social media
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और उनके एक्टर पति गुरमीत चौधरी के लिए बीता साल बेशुमार खुशियां लेकर आया। वे दो प्यारी बेटियों के माता-पिता बने। दरअसल, देबिना और गुरमीत 11 नवंबर 2022 को दूसरी बार माता-पिता बने थे, जबकि 3 अप्रैल 2022 को उनकी पहली बच्ची लियाना का जन्म हुआ था। हाल ही में, देबिना ने अपनी दूसरी बेटी का नाम भी रख दिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फैंस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

2 of 4
देबिना और गुरमीत - फोटो : social media
देबिना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है, जिसमें वह समुद्री तट पर गोलाकार फोटो फ्रेम जैसी स्पेशल चेयर पर बैठे हुए हैं और अपनी दूसरी बेटी को मिलकर हाथों से थामा हुआ है। उसके ठीक ऊपर दिविशा लिखा हुआ नजर आ रहा है। इस तस्वीर पर देबिना ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी मैजिकल बच्ची का नाम दिविशा रखा गया है। इस नाम का मतलब है सभी देवियों यानी दुर्गा की मुखिया।'

https://www.instagram.com/p/Cm8rSnAt73K/?utm_source=ig_web_copy_link
विज्ञापन

3 of 4
देबिना और गुरमीत - फोटो : social media

देबिना के इस पोस्ट के बाद फैंस ने जमकर कमेंट करना शुरू कर दिया, एक यूजर ने लिखा, 'दिविशा बहुत खुशकिस्मत है कि उसे आप जैसे माता-पिता मिले।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत अच्छा नाम भगवान उसे हमेशा आशीर्वाद दें।' एक और यूजर ने लिखा, 'आपकी बेटी पहली बेटी जैसी ही बहुत क्यूट होगी, ऊपर से इतने प्यारे नाम ने उसके व्यक्तितव पर चार चांद लगा दिया है।' 

Remo d Souza: स्ट्रीट डांसर 3डी के बाद रेमो अगली फिल्म के साथ तैयार, मनोज बाजपेयी को करेंगे डायरेक्ट


 

विज्ञापन

4 of 4
देबिना और गुरमीत - फोटो : social media

आपको बता दें कि इससे पहले अपनी दूसरी बेटी की खुशखबरी को दुनिया के साथ शेयर करते हुए गुरमीत ने इंस्टाग्राम पर फैंस को अपनी दूसरी बेटी के जन्म की जानकारी दी। दोनों ने कहा था, 'हमारी बच्ची का दुनिया में स्वागत है। हम फिर से माता-पिता बनने के लिए उत्साहित हैं, हम इस समय कुछ प्राइवेसी की सराहना करते हैं क्योंकि हमारा बच्चा नियत समय से पहले ही दुनिया में आ गया है।'

Gadar 2: सामने आई 'गदर 2' की पहली झलक? बैलगाड़ी का पहिया हवा में लहराते नजर आए सनी देओल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें