अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन स्टारर रोमांटिक कॉमेडी 'दे दे प्यार दे 2' बॉक्स ऑफिस पर अपनी स्थिर पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के पहले हफ्ते में मजबूत शुरुआत करने के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड का भी फायदा उठाया है। रविवार यानी दसवें दिन फिल्म की कमाई ने एक बार फिर जोर पकड़ा और बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं बाकी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।