बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी फिल्म CTRL को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या पांडे ने कहा कि इस फिल्म के रोल के लिए वह अपनी चचेरी बहन अलाना पांडे और उनके पति इवोर हैं प्रभावित हुई हैं। क्योंकि वह इस तरह के व्लॉग बनाते रहते हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी फिल्म CTRL को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या पांडे ने कहा कि इस फिल्म के रोल के लिए वह अपनी चचेरी बहन अलाना पांडे और उनके पति इवोर हैं प्रभावित हुई हैं। क्योंकि वह इस तरह के व्लॉग बनाते रहते हैं।
अनन्या पांडे इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म CTRL को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया का आनंद ले रही हैं। विक्रमादित्य मोटवाने द्वारा निर्देशित, स्क्रीनलाइफ थ्रिलर फिल्म एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के जीवन को दर्शाती है, जो एक ऐसे एप्लिकेशन के जाल में फंस जाती है, जो उसके जीवन को कंट्रोल करने की कोशिश करता है। फिल्म और अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अनन्या ने कहा कि उन्होंने अपने किरदार के लिए अपनी चचेरी बहन अलाना पांडे और उनके पति इवोर से प्रेरणा मिली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान अनन्या ने बताया कि उनकी चचेरी बहन अलाना पांडे और उनके पति इवोर अपने जीवन में होने वाली हर चीज के बारे में व्लॉग बनाते हैं। इसलिए, उन्हें लगा कि CTRL में उनके किरदार नैला अवस्थी को निभाने के लिए प्रेरणा पाने के लिए वे बिल्कुल सही इंसान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी अलाना और उनके पति कपल ब्लॉगर हैं।
अनन्या ने आगे कहा , "(अलाना पांडे और उनके पति इवोर) वे हर चीज के बारे में व्लॉग बनाते हैं, जब वे मिले, उनकी शादी, अलावा की प्रेगनेंसी और यहां तक कि उनके बच्चे के साथ उनका सफर सबकुछ उन्होंने अपने YouTube चैनल पर कवर किया है। बात करें काम की तो अलाना पांडे निर्माता-निर्देशक करण जौहर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित रियलिटी टीवी सीरीज़, द ट्राइब का हिस्सा हैं। इसमें अलाविया जाफरी, सृष्टि पोरी, आर्यना गांधी और हार्दिक जवेरी भी हैं।
कुछ ही दिन पहले अनन्या ने अपनी नेटफ्लिक्स फिल्म CTRL के सेट से कई अनदेखी तस्वीरें साझा कीं और प्रशंसकों से मिले रहे प्यार और प्रशंसा के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "नेला और CTRL को मिल रहे सभी प्यार और प्रशंसा के लिए आभारी हूं। मैं सब कुछ पढ़ती हूं और बहुत मुस्कुराती हूं। आप जानते हैं कि मैं कैसा महसूस करती हूं.. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और मैं आपको कभी भी इस प्यार के लिए भरपूर धन्यवाद नहीं दे सकती। यह एक याद की तरह है और मेरी सबसे बड़ी सीखों में से एक है।'' आगे अनन्या ने कहा, ''यह सब सबसे फिल्म की टीम, कलाकारों और क्रू के बिना संभव नहीं होता।'' Salman Khan On Wajid Khan: सलमान खान ने दिवंगत वाजिद खान को उनकी जयंती पर किया याद, 2020 में हुआ था निधन