कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर यूजर्स इस गाने की और तीनों अदाकाराओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'तब्बू का ऐसा ग्लैमरस अवतार मैंने नहीं देखा।' एक यूजर ने लिखा, 'बेबो हमेशा कमाल लगती हैं'। वहीं, कुछ यूजर्स इस गाने की तुलना 'वीरे दी वेडिंग' के 'तरीफां' सॉन्ग से कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजेश ए कृष्णन ने किया है। इसे एकता कपूर और रिया कपूर मिलकर प्रोड्यूसर कर रहे हैं।