फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crew worldwide BO: चार दिनों में क्रू की चांदी, दुनियाभर में बजा डंका, वर्ल्डवाइड कमाई पहुंची इतने करोड़ रुपये

Tue, 02 Apr 2024 04:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
क्रू - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होने के बाद उसका भविष्य दर्शकों के हाथ में होता है। दर्शक किसी फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट के आधार पर उसे देखने का फैसला करते हैं। फिल्म देखने जाते वक्त दर्शक अक्सर लीड हीरो के बारे में जानते हैं। हीरोइनों की फिल्म के मामले में अब तक दर्शकों का मुंह फेर लेने वाला रवैया ही दिखाई दिया है। लेकिन, साल 2024 में मानो यह रवैया बदल गया हो। फिल्म 'क्रू' की कमाई इसकी गवाह है। तीन हीरोइनों-तब्बू, करीना और कृति वाली यह फिल्म भारतीय दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही है। देश के अलावा विदेशों में भी 'क्रू' ने कमाल कर दिया है।
Crew Review: हिंदी सिनेमा की कॉमेडी फ्रेंचाइजी में आधी आबादी की धमक, करीना, तब्बू और कृति की गर्लगैंग पॉवर
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म क्रू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में सजी 'क्रू' ने पहले दिन बंपर ओपनिंग ली। 'गुड फ्राइडे' की छुट्टी का फायदा कहें या फिल्म का दर्शकों के बीच क्रेज, ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये के कारोबार के साथ 'क्रू' ने उड़ान भरी। दूसरे और तीसरे दिन वीकएंड पर भी इसके कलेक्शन में अच्छा इजाफा देखा गया। क्रू ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 9.75 करोड़ और तीसरे दिन 10.5 करोड़ रुपये कमाए।
Maidaan Trailer X Review: अजय देवगन की 'मैदान' का फाइनल ट्रेलर रिलीज, सोशल मीडिया पर मिले मजेदार रिव्यू
विज्ञापन

3 of 5
क्रू - फोटो : सोशल मीडिया
चौथे दिन मंडे टेस्ट भी 'क्रू' ने पास किया। पहले सोमवार इसकी कमाई 4.2 करोड़ रुपये रही। भारतीय दर्शकों के बीच चर्चा बटोर रही यह फिल्म विदेशों में भी खूब दर्शक खींच रही है। पहले ही दिन इसने वर्ल्डवाइड 20.07 करोड़ रुपये का कारोबार कर रिकॉर्ड बना डाला था। फीमेल लीड हिंदी फिल्म का यह ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाला रिकॉर्ड है। फिल्म का करिश्मा अभी जारी है। दूसरे दिन क्रू ने वर्ल्डवाइड 21.06 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन 21.40 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन हुआ। अब चौथे दिन के परिणाम भी आ गए हैं।
Amitabh Bachchan: IPL में मुंबई की हार से मजा किरकिरा हुआ तो इस सुरंग को देख खुश हुए बिग बी, साझा किया वीडियो

4 of 5
क्रू - फोटो : सोशल मीडिया
पहले सोमवार को भी 'क्रू' की मजबूत पकड़ बरकरार रही। आंकड़ों के मुताबिक चौथे दिन सोमवार को फिल्म ने 8.20 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कारोबार किया। इसी के साथ चार दिनों में इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कारोबार 70.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कारोबार 33.7 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द क्रू - फोटो : इंस्टाग्राम
दुनियाभर में 'क्रू' जिस हिसाब से कमाई कर रही है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि जल्द ही यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी। यह न सिर्फ इस फिल्म की सफलता का जश्न है, बल्कि इंडस्ट्री और दर्शकों के नजरिए में आए बदलाव का भी संकेत है। करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन के अलावा इसमें कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ भी लीड रोल में हैं।
Akshay Kumar: अजय के बर्थडे पर मैदान का प्रचार करते दिखे अक्षय कुमार, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छूने वाली बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें