फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: पहले दिन ‘कुली’ का दिखा तूफान, रजनीकांत ने ऋतिक की ‘वॉर 2’ को पछाड़ा, जानें बाकी फिल्मों का हाल

Fri, 15 Aug 2025 08:42 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Coolie Vs War 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त साल का सबसे बड़ा क्लैश देखने को मिल रहा है। जानिए पहले दिन ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ के इस क्लैश में कौन किस पर पड़ा भारी।
विज्ञापन
1 of 6
कुली बनाम वॉर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। एक ओर है सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ और दूसरी ओर है ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’। इन दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश की शुरुआत हुई। जानते हैं पहले दिन दोनों फिल्मों का क्या रहा हाल और कौनसी फिल्म रही आगे।

विज्ञापन

2 of 6
रजनीकांत की फिल्म 'कुली' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कुली
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मल्टीस्टारर फिल्म ‘कुली’ को लेकर शुरू से ही काफी बज बना हुआ था। यही वजह रही कि जब फिल्म रिलीज हुई तो रजनी फैंस थिएटर्स में दौड़ पड़े। नतीजा ‘कुली’ ने अपने पहले ही दिन भारत में कुल 65 करोड़ रुपए का कारोबार कर डाला। इसमें 45 करोड़ तमिल भाषा में, 15 करोड़ तेलुगु में और 4.5 करोड़ रुपए हिंदी भाषा में कमाए। जबकि कन्नड़ में ‘कुली’ सिर्फ 5 लाख रुपए का कलेक्शन कर पाई है।

विज्ञापन

3 of 6
कुली - फोटो : एक्स

रजनीकांत की पिछली फिल्मों से आगे निकली ‘कुली’
‘कुली’ रजनीकांत के लिए एक खास फिल्म है क्योंकि ये उनके करियर के 50 साल पूरे होने पर रिलीज हुई। साथ ही ‘कुली’ रजनीकांत के करियर की फर्स्ट डे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। रजनीकांत की पिछली पांच फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो यहां भी ‘कुली’ सबसे आगे है।

4 of 6
वॉर 2 - फोटो : IMDb

वॉर 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे। अब ‘वॉर 2’ के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। ‘वॉर 2’ ने अपने पहले दिन 52.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया। फिल्म ने पहले ही दिन 50 करोड़ से ऊपर का आंकड़ा जरूर हासिल किया, लेकिन रजनीकांत की ‘कुली’ से पीछे रह गई।

विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

महावतार नरसिम्हा
एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ लगातार अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने गुरुवार को अपने 21वें दिन 2.7 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 188.45 करोड़ रुपए पहुंच गया है। फिल्म की नजरें अब 200 करोड़ के आंकड़े पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
सैयारा
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर अपना एक महीना पूरा करने के करीब है। हालांकि, 28वें दिन पहली बार ‘सैयारा’ की कमाई लाखों में आई है। अपने चौथे गुरुवार को फिल्म ने सिर्फ 25 लाख रुपए जुटाए। जिससे 28 दिनों में ‘सैयारा’ का कुल कलेक्शन अब 322.85 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें