फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emmy Awards: वीर दास से पहले ये कॉमेडियन भी कर चुके हैं एमी अवॉर्ड्स को होस्ट, जमा दिया था रंग

Fri, 13 Sep 2024 02:42 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार, टीवी की दुनिया का सबसे प्रमुख सम्मान है। इसकी मेजबानी करना अपने आप में एक सम्मान वाली बात है। इस बार इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह को भारतीय अभिनेता और कॉमेडियन वीर दास होस्ट करेंगे। यह पहला मौका नहीं है, जब कोई कॉमेडियन समारोह को होस्ट करेगा, इससे पहले भी दुनिया के अलग-अलग कोने से कई कॉमेडियन होस्ट के रूप में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कॉमेडियन के बारे में।
 
विज्ञापन
1 of 5
रॉनी जिन, रिचर्ड ब्रूस और यवोन ऑर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @ronnychieng/@realrichardkind/@yvonneorji
अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार, टीवी की दुनिया का सबसे प्रमुख सम्मान है। इसकी मेजबानी करना अपने आप में एक सम्मान वाली बात है। इस बार इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह को भारतीय अभिनेता और कॉमेडियन वीर दास होस्ट करेंगे और ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय हैं। यह पहला मौका नहीं है, जब कोई कॉमेडियन समारोह को होस्ट करेगा, इससे पहले भी दुनिया के अलग-अलग कोने से कई कॉमेडियन होस्ट के रूप में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कॉमेडियन के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
यवोन ऑर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @yvonneorji
यवोन ऑर्जी

यवोन ऑर्जी एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं। नाइजीरियाई-अमेरिकी मूल की यवोन ने अपनी कॉमेडी से लोगों के बीच पहचान बनाई है। खासकर साल 2016 से 2021 के बीच चले हिट शो 'इनसिक्योर' से। उनकी मेजबानी की शैली में एक खास तरह की ऊर्जा है, जो दर्शकों को उनके साथ जोड़ देती है। उन्होंने 2021 में अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार को होस्ट किया था।
विज्ञापन

3 of 5
रिचर्ड ब्रूस काइंड - फोटो : इंस्टाग्राम @realrichardkind
रिचर्ड ब्रूस काइंड

रिचर्ड ब्रूस काइंड दिग्गज अमेरिकी अभिनेता और कॉमेडियन हैं। रिचर्ड ने ना केवल टेलीविजन, बल्कि फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी है। उनके शो स्पिन सिटी, मैड अबाउट यू और लक काफी चर्चित रहे हैं। उनकी ठहाकों से भरी प्रस्तुति दर्शकों का जोरदार मनोरंजन करती हैं। उन्होंने 2020 में अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार को होस्ट किया था।

Imran Khan: नौ सालों बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे इमरान खान, मामा आमिर खान संवार रहे हैं करियर

4 of 5
रोनी जिन यी चियांग - फोटो : इंस्टाग्राम @ronnychieng
रोनी जिन यी चियांग

मलेशियन-कनाडियन मूल के कॉमेडियन रोनी जिन यी चियांग साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार के होस्ट बने थे। उन्होंने रोनी चियांग: स्पीकइजी, द डेली शो और लीगली ब्राउन समेत कई शो से दर्शकों का मनोरंजन किया है। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। उनकी शैली ने एमी पुरस्कार को वैश्विक स्तर पर और भी ज्यादा समृद्ध बनाने का काम किया था।

Siddhant Mrunal: संजय लीला भंसाली की 'तुम ही हो' होगी रोमांटिक फिल्म? दिखेगी सिद्धांत-मृणाल की जोड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरी कार्तिकेया कोंडाबोलू - फोटो : इंस्टाग्राम @harikondabolu
हरी कार्तिकेया कोंडाबोलू

हरी कार्तिकेया कोंडाबोलू अमेरिकी-भारतीय मूल के कॉमेडियन हैं। साल 2018 में उन्होंने अपनी मेजबानी के अंदाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। हरी की कॉमेडी में असमानता, भारतीय रूढ़िवादिता और जाति जैसे मामले शामिल होते हैं। उन्होंने द प्रॉब्लम विद अपू और स्पेलिंग द ड्रीम समेत कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने समारोह की मेजबानी करने के दौरान भारतीय और अमेरिकी कॉमेडी का अनूठा संगम पेश किया था।

Rajnigandha: एंग्री यंगमैन के दौर में खूब भाया ये बॉय नेक्स्ट दूर, अमोल की पहली हिंदी फिल्म के 50 साल पूरे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें