क्रिकेट की पिच पर चौके छक्के की बौछार लगा चुके वेस्ट इंडीज के मशहूर क्रिकेटर क्रिस गेल अब संगीत की क्रीज पर अपना पहला मैच खेलने की तैयारी कर रहे हैं। क्रिस गेल जल्द ही एक म्यूजिक एल्बम में गाना गाने जा रहे हैं। और इस एलबम में क्रिस गेल के जोड़ीदार हैं गायक व संगीतकार आर्को प्रावो मुखर्जी।