सिनेमा के बदलते दौर में दर्शक अब फिल्मों से ज्यादा ओटीटी की तरफ प्रवास कर रहे हैं। ओटीटी की लोकप्रियता का श्रेय बहुत हद तक कोरोना महामारी को भी जाता है, क्योंकि इस बीमारी ने लोगों को अपने घरों तक सीमित कर दिया, जिसके बाद लोग अपने मोबाइल फोन और लैपटॉप में ही मनोरंजन के साधन ढूंढने लगे। दर्शकों की इस खोज को ओटीटी ने ही पूरा किया। आज के इस लेख में हम आपको ओटीटी के कुछ ऐसे वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपने कंटेंट की वजह से बायकॉट ट्रेंड का सामना करना पड़ा। ऐसे में मेकर्स को इसके अगले सीजन लाने के लिए काफी सोच विचार करना पड़ रहा है। तो चलिए जानते हैं उन वेब सीरीज के बारे में।