टेलीविजन जगत के जाने-माने अभिनेता और 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने करियर में उन ऊंचाइयों को छूआ था, जिसे छूना हर किसी के बस की बात नहीं होती। हालांकि, टीवी से लेकर फिल्मों तक में अपनी स्मार्टनेस और अभिनय का जादू चला चुके सिद्धार्थ इस सफलता का आनंद ज्यादा समय तक नहीं उठा सके, और हार्ट अटैक के कारण 2 सितंबर, 2021 को महज 40 की उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। सिद्धार्थ शुक्ला की असमायिक मौत ने उनके फैंस को झकझोंर कर रख दिया, और हर कोई इस सोच में पड़ गया कि भला इतने फिट दिखने वाले इंसान का हार्ट अटैक से निधन कैसे हो सकता है। वहीं, आज हम चर्चित अभिनेता की दूसरी पुण्यतिथि पर आपको उनकी जिंदगी के आखिरी 15 घंटों के बारे में बताने जा रहे हैं, जब उनकी तबीयत बिगड़ी और इस जंग से हारकर वह सबको रुलाकर चले गए-