फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandoo Mondeti: दोस्त ने अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी तो हैरान रह गए थे चंदू मोंडेती, घर पर की थी लक्ष्मी पूजा

Sat, 17 Aug 2024 02:04 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के एलान के बाद अब कलाकारों का एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चल पड़ा है। इस मामले में कलाकारों के प्रशंसक भी पीछे नहीं है और सोशल मीडिया पर अपने-अपने तरीके से बधाई संदेश भेज रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
चंदू मोंडेती - फोटो : इंस्टाग्राम @chandoo.mondeti
70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के एलान के बाद अब कलाकारों का एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चल पड़ा है। इस मामले में कलाकारों के प्रशंसक भी पीछे नहीं है और सोशल मीडिया पर अपने-अपने तरीके से बधाई संदेश भेज रहे हैं। पहला-पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हर किसी के लिए खास होता है और इस बार निर्देशक चंदू मोंडेती उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें पहली बार ये प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है, जिससे वो काफी खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
चंदू मोंडेती - फोटो : इंस्टाग्राम @chandoo.mondeti
'कार्तिकेय 2' फिल्म को सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इसका निर्देशन चंदू मोंडेती ने किया है। चंदू को जब इस बात की खबर मिली थी कि उन्होंने अवॉर्ड जीत लिया है तो वो हैरान रह गए थे। उन्हें अपने एक दोस्त के जरिए यह खुशखबरी मिली थी, जिसने चंदू को इस उपलब्धि पर बधाई देने के लिए फोन किया था।
विज्ञापन

3 of 5
चंदू मोंडेती - फोटो : इंस्टाग्राम @chandoo.mondeti
चंदू मोंडेती इन दिनों 'थंडेल' फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें नागा चैतन्य और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए चंदू मोंडेती ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना 'कार्तिकेय 2' से जुड़े सभी लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर है। उन्होंने अपनी इस फिल्म को बहुत खास बताया।  

Kai Po Che: 'काई पो चे में' सुशांत के अलावा इन अभिनेताओं ने भी दिया था ऑडिशन, पवित्र रिश्ता के कारण मिला काम?

4 of 5
चंदू मोंडेती - फोटो : इंस्टाग्राम @chandoo.mondeti
चंदू मोंडेती ने बताया कि उन्होंने घर पर लक्ष्मी की पूजा की थी और उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि शुक्रवार के दिन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान कर दिया जाएगा। चंदू ने इसे एक शुभ दिन करार दिया। बता दें कि 'कार्तिकेय 2' 13 अगस्त, 2022 को रिलीज हुई थी। यह एक मिस्ट्री एक्शन फिल्म है, जिसमें निखिल सिद्धार्थ, अनुपमा परमेश्वरन और अनुपम खेर ने काम अभिनय किया है।

Gajraj Rao: दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर पोस्ट करने वालों पर गजराज का तंज, कहा-तुरंत छुट्टियों की तस्वीरें आती हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिकेय 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @chandoo.mondeti
'कार्तिकेय 2' की कहानी कार्तिकेय नाम के एक डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो विश्वासघात और साजिश का शिकार हो जाता है। बचाव के लिए कार्तिकेय को पौराणिक खजाना हासिल करना होता है। चंदू मोंडेती की बात करें तो वो प्रेमम, बल्ड मैरी, सव्यासाची और  'कार्तिकेय 2' के पहले भाग 'कार्तिकेय' का भी निर्देशन कर चुके हैं।

Kai Po Che: 'काई पो चे में' सुशांत के अलावा इन अभिनेताओं ने भी दिया था ऑडिशन, पवित्र रिश्ता के कारण मिला काम?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें