फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanya Abrol : 'चक दे इंडिया' की 'बलवीर' ने लिए सात फेरे, ब्वॉयफ्रेंड आशीष वर्मा संग रचाई शादी

Fri, 10 Feb 2023 05:39 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुबीना दिलैक , अभिनव शुक्ला - फोटो : instagram
फिल्म 'चक दे इंडिया' से मशहूर हुई तान्या अबरोल ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आशीष वर्मा संग शादी रचा ली है। 'चक दे इंडिया' की 'बलवीर' ने गुरुवार को आशीष वर्मा के साथ सात फेरे लिए। तान्या की शादी में 'बिग बॉस'  विनर और टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 5
तान्या अबरोल , रुबीना दिलैक ,अभिनव शुक्ला - फोटो : instagram
शादी के मुबारक मौके पर दोनों ने दुल्हन बनी तान्या अबरोल से खास मुलाकात की और जीवन की नई पारी के लिए आशीर्वाद भी दिया। रुबीना के पति और 'बिग बॉस' का हिस्सा रहे अभिनव शुक्ला ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
तान्या अबरोल , रुबीना दिलैक ,अभिनव शुक्ला - फोटो : instagram
शेयर की गई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि तान्या दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लगीं। तान्या की शादी का जोड़ा ग्रीन और पिंक कलर का है, जो काफी अलग लुक दे रहा है।  वहीं, रुबीना दिलैक के आउटफिट की बात करें तो एक्ट्रेस ब्लैक कलर की खूबसूरत साड़ी पहने नजर आईं। रुबीना इस साड़ी में गजब खूबसूरत लगीं। उन्होंने दुल्हन बनी तान्या के साथ कई तस्वीरें क्लिक कराईं। 

4 of 5
तान्या अबरोल , रुबीना दिलैक , - फोटो : इंस्टाग्राम

रुबीना के पति अभिनव भी कुछ कम नहीं लग रहें, उन्होंने ग्रे कलर की हाईनेक और ग्रे कलर का पैंट कैरी किया, जिसमें वह काफी हैंडसम लगे। शादी की तस्वीरों में तीनों जमकर मस्ती करते नजर आए। अभिनव ने शादी की फोटोज शेयर करते हुए तान्या को बधाई भी दी।
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तान्या अबरोल - फोटो : सोशल मीडिया
तान्या अबरोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म 'चक दे इंडिया' में 'बलबीर कौर' की भूमिका में नजर आईं थीं। तान्या के इस किरदार की लोगों ने खुब तारीफ भी की थी। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव हैं। तान्या आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें