रश्मिका मंदाना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रश्मिका मंदाना बतौर अभिनेत्री अपनी पहचान कैसी बनाना चाहती हैं? इस सवाल के जवाब में वह कहती हैं, “मुझे लगता है कि अभी तो मेरी अभिनय यात्रा बस शुरू ही हुई है। लेकिन, इतना तो मैं कह सकती हूं कि लोग मेरी फिल्में देखेंगे तो मेरे अभिनय की चर्चा जरूर करेंगे। मेरी इच्छा है कि पांच साल बाद जब लोग मेरी फिल्मों की बात करें तो उन्हें मेरे किरदारों के नाम भी अगर याद रह जाएं। ये मेरे लिए बड़ी बात होगी। ये ही मेरे अभिनय का सबसे बड़ा पुरस्कार होगा।”