फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dipika Chikhlia Interview: तुलसी, वाल्मीकि के सिवा दूसरी रामकथा मंजूर नहीं, मनोरंजन के लिए मत बनाइए ‘रामायण’

Thu, 04 Jan 2024 08:16 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका चिखलिया - फोटो : अमर उजाला
निर्माता-निर्देशक स्वर्गीय रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाकर पूरी दुनिया के लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया इन दिनों बहुत ज्यादा खुश हैं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता पाने के बाद से ही वह 22 जनवरी की प्रतीक्षा कर रही हैं। दीपिका इन दिनों बतौर निर्माता भी सक्रिय हैं और उनकी कंपनी के बनाए पहले धारावाहिक 'धरतीपुत्र नंदिनी' ने सौ एपिसोड पूरे कर लिए हैं। दीपिका चिखलिया से एक खास बातचीत...
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका चिखलिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कितनी उत्साहित हैं?
मैं 21 जनवरी को जा रही हूं अयोध्या। 500 साल के बाद राम जी अपने घर में पूरी प्रतिष्ठा के साथ विराजमान हो रहे हैं। इतिहास का ये पन्ना लिखे जाते हुए मैं भी देख पाऊंगी। मुझे बहुत खुशी है इस बात की।
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका चिखलिया-अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम का किरदार करने की हाल के दिनों में खूब चर्चा होती रही है, आपको लगता है वह राम के चरित्र के लिए उपयुक्त हैं?
देखिए, हमसे पहले भी बहुत लोगों ने राम जी और सीता जी का किरदार किया है और करते रहेंगे। लेकिन, हमारे सीरियल में जितने भी किरदार थे चाहे हनुमान जी हों, राम जी हों, सीता जी हों या फिर मंथरा हों, उसकी बराबरी आप नहीं कर सकते। एक समय था जब मुझे लगता था कि नए लोग कुछ कर लेंगे, लेकिन अब मुझे लगता है कि नहीं कर पाएंगे। जितने प्यार से और दिल से रामानंद सागर की ‘रामायण’ बनी, उस तरह से इसे फिर से बनाना मुझे मुश्किल लग रहा है। वह धारावाहिक भगवान के आदेश से बना था। ‘रामायण’ बिना प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद के नहीं बन सकती। 

4 of 6
'रामायण' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोनी टीवी पर एक नया धारावाहिक ‘श्रीमद् रामायण’ शुरु हुआ है, कुछ कहना चाहेंगी?
मेरा ऐसा मानना है कि भारत में हम केवल वाल्मीकि रामायण और रामचरित मानस को जानते हैं और उसे ही महत्व देते हैं। वैसे तो रामायण बहुत हैं, लेकिन इन दो रामायण को ही लोग ज्यादा जानते हैं। आप भी राइटर बनकर अपनी अलग रामायण लिख सकते हैं, लेकिन वह मान्य नहीं है। मैं बहुत टाइम से यह कह रही हूं कि रामायण को मनोरंजन के लिए मत बनाइए। रामायण मनोरंजन का विषय नहीं है।
Saindhav: सैंधव का ट्रेलर जारी, बेटी को बचाने के लिए दिखी पिता की जद्दोजहद, वेंकटेश-नवाजुद्दीन ने मचाया धमाल
विज्ञापन

5 of 6
दीपिका चिखलिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आप के बाद कई अभिनेत्रियों ने माता सीता का किरदार निभाया है। उनमें से कौन सी अभिनेत्री ने इस किरदार को कुशलता पूर्वक निभाया है और आपको किसका चित्रण पसंद आया?
मैं सच बताऊं मैंने किसी और की रामायण नहीं देखी तो मैं इस पर कुछ कह नहीं सकती। अगर कोई सीरियल या मूवी बनती है तो आपको उसमें कोई किरदार अकेला पसंद नहीं आता आपको पूरी फिल्म या सीरियल पसंद आती है। आपको जब वह मूवी या सीरियल पसंद आता है तभी उसका कोई किरदार भी आपको पसंद आएगा।
Ram Dhun Teaser: कल रिलीज होगा 'मैं अटल हूं' का पहला गाना 'राम धुन', कैलाश खेर ने सजाए हैं सुर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
‘धरतीपुत्र नंदिनी’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
और, अपने शो ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ के बारे में कुछ बताइए?
मेरे शो धरतीपुत्र नंदिनी का सौवां एपिसोड टेलीकास्ट होने वाला है। यह बहुत बड़ी बात है। हमारी कहानी में बहुत सारे ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं। हम चाहते हैं कि हमारा शो 500 एपिसोड तक पहुंचे, ताकि हम अपने दर्शकों को बहुत कुछ दे पाएं।
Salaar 2: प्रभास के फैंस को नहीं करना होगा सलार 2 का इंतजार, जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे बाहुबली अभिनेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें