फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सितारों ने थामा क्रिकेटरों का हाथ, पलाश-स्मृति ही नहीं; फिल्मी जगत और क्रिकेट की ये जोड़ियां भी हैं मशहूर

Sat, 22 Nov 2025 05:52 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Palash Muchhal-Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुछाल शादी कर रहे हैं, जिसकी तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। इससे पहले भी कई सितारों ने क्रिकेटर्स से शादी की है। चलिए जानते हैं उनके बारे में।

विज्ञापन
1 of 9
क्रिकेटर और फिल्मी सितारों की जोड़ियां - फोटो : अमर उजाला

क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता हमेशा दिलचस्प रहा है। पलाश मुछाल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना से पहले भी कई बार बॉलीवुड और क्रिकेट के चर्चित सितारों की जोड़ी बन चुकी है। कल यानी 23 नवंबर को पलाश-स्मृति शादी के पवित्र बंधन में बधेंगे। इस खास अवसर पर हम जानेंगे उन सेलिब्रिटी के बारे में, जिन्होंने अपने जीवनसाथी के रूप में क्रिकेटर को चुना।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
पलाश और स्मृति। - फोटो : अमर उजाला

पलाश मुछाल-स्मृति मंधाना
क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार-म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की शादी होने वाली है। फिलहाल दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। हल्दी और मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर बहुत दिनों से चर्चा थी। आखिरकार अब कल यानी 23 नवंबर को दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे।

विज्ञापन

3 of 9
विराट और अनुष्का - फोटो : Instagram

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में भारतीय पुरुष क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली से शादी की थी। दोनों की शादी मीडिया में कई दिनोंं तक सुर्खियों में रही। आपको बताते चलें कि इस जोड़े ने बेहद गुपचुप तरीके से शादी की थी। इस समय विराट और अनुष्का का एक बेटी भी है।

4 of 9
गीता बसरा और हरभजन - फोटो : इंस्टाग्राम

गीता बसरा-हरभजन सिंह
बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री गीता बसरा ने भी क्रिकेटर से ही शादी की। साल 2015 में उन्होंने भारतीय पूर्व क्रिकेटर और शानदार स्पिन बॉलर हरभजन सिंह से शादी कर ली। दोनों ने 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

विज्ञापन

5 of 9
हेजल कीच और युवराज - फोटो : इंस्टाग्राम

हेजल कीच-युवराज सिंह
क्रिकेटर युवराज सिंह ने साल 2016 में हेजल कीच के साथ शादी की थी। हेजल ब्रिटिश मॉडल रह चुकी हैं और इन्होंने सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में भी काम किया है।

विज्ञापन

6 of 9
अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : इंस्टाग्राम

अथिया शेट्टी और केएल राहुल
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल से 2023 में शादी की थी। इस जोड़े ने खंडाला के एक फार्महाउस में शादी रचाई थी। दोनों एक-दूसरे को साल 2019 से डेट कर रहे थे। आपको बताते चलें कि अब दोनों माता-पिता भी बन चुके हैं। 

विज्ञापन

7 of 9
सागरिका घाटगे और जहीर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सागरिका घाटगे और जहीर खान
शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में प्रीति सभरवाल का किरदार निभाने के लिए मशहूर अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने 2017 में शादी की थी। एक्ट्रेस ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान से शादी रचाई थी। 

8 of 9
हार्दिक और नताशा - फोटो : इंस्टाग्राम
नताशा स्टेनकोविक-हार्दिक पांड्या
नताशा स्टेनकोविक, जो एक सर्बियन डांसर-मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से साल 2020 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। हालांकि, अब दोनों का तलाक हो चुका है।
विज्ञापन

9 of 9
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
धनश्री-युजवेंद्र चहल
म्यूजिक वीडियोज और रियलिटी शोज में काम कर चुकी डांसर-कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने भी साल 2020 में शादी की थी। धनश्री ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से शादी रचाई थी। लगभग पांच साल बाद यानी कि 2025 में दोनों ने तलाक ले लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें