फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दे दे प्यार दे 2’ की रफ्तार थमी, ‘मस्ती 4’-‘120 बहादुर’ से मिल रही टक्कर; जानें अजय देवगन की फिल्म का कलेक्शन

Fri, 21 Nov 2025 10:16 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

De De Pyaar De 2 Day 8 Box Office: आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में कई नई फिल्में रिलीज हुई हैं। इसका असर 'दे दे प्यार दे 2' के बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखाई दे रहा है। जानिए इस फिल्म ने आज कितने कमाए। 

विज्ञापन
1 of 5
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आठ दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने आज शुक्रवार को कुछ खास कलेक्शन नहीं किया, बल्कि कमाई में गिरावट ही देखने को मिली है। जानिए क्या रही फिल्म की कमाई। 

विज्ञापन

2 of 5
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : यूट्यूब

'दे दे प्यार दे 2' का आठवें दिन का कलेक्शन
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने आज शुक्रवार यानी रिलीज के आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 1.87 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं इसने गुरुवार को 3.5 करोड़ रुपये कमाए थे। यह दिखा रहा है कि फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है।

विज्ञापन

3 of 5
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : यूट्यूब

अभी तक कैसा रहा फिल्म का सफर
फिल्म ने रिलीज के दिन ठीक-ठाक शुरुआत करते हुए 8.75 करोड़ रुपये कमाए थे। फिर शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल दिखा और इसने डबल डिजिट में कमाई की। हालांकि, सोमवार आते ही फिल्म की पकड़ ढीली पड़ने लगी। कमाई अचानक आधी रह गई और यह सिलसिला आगे भी चलता रहा।

4 of 5
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : यूट्यूब
फिल्म की कुल कमाई
फिल्म की कुल कमाई की बात करें, तो इसने अभी तक आठ दिनों में कुल 53.12 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। आपको बताते चलें कि फिल्म की टक्कर आज 21 नवंबर को रिलीज हुई फिल्में '120 बहादुर' और 'मस्ती 4' से हो रही है। इसलिए 'दे दे प्यार दे 2' के कलेक्शन में कमी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' - फोटो : X
फिल्म के बारे में
'दे दे प्यार दे 2' के निर्देशक अंशुल शर्मा हैं। इसमें अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के अलावा आर माधवन, मीजान जाफरी, जावेद जाफरी, इशिता दत्ता और गौतमी कपूर हैं। फिल्म के निर्माता लव रंजन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अंकुर गर्ग हैं। इसके लेखक लव रंजन और तरुण जैन हैं। वहीं फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें 'दे दे प्यार दे' से आगे की कहानी दिखाई गई है। रकुल प्रीत अजय देवगन के परिवार से मिल चुकी हैं। अब अजय देवगन रकुल प्रीत के परिवार से मिलते हैं। इसी आधार पर कहानी आगे बढ़ती और जोरदार कॉमेडी का तड़का लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें