फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karanvir Bohra: करणवीर बोहरा समेत छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस, धोखाधड़ी का लगा आरोप

Wed, 15 Jun 2022 08:29 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी तजिंदर सिद्धू यानी टीजे सिद्धू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अभिनेता ने 40 वर्षीय महिला से 1.99 करोड़ रुपये लेकर 2.5 फीसदी ब्याज पर पैसे लौटाने का वादा किया था। लेकिन अभिनेता ने अब तक केवल 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ही वापस की है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू - फोटो : सोशल मीडिया
महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसने राशि मांगी तो बोहरा और उसकी पत्नी तजिंदर सिद्धू ने ठीक से जवाब नहीं दिया और उसे गोली मारने की धमकी दी। जिसके बाद झांसा देकर ठगी करने के आरोप में अभिनेता मनोज बोहरा उर्फ करणवीर बोहरा समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं ओशिवारा पुलिस स्टेशन का कहना है कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है और वह जल्द ही सभी आरोपियों का बयान दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
करणवीर बोहरा - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकअप में कहा था- 'कर्ज में डूबा हूं'
करणवीर बोहरा ने हाल ही में कंगना रणौत के रिएलिटी शो लॉकअप में इस बात का खुलासा किया था कि वह सिर से पांव तक कर्ज में डूबे हुए हैं। उन्होंने यह भी कबूला था कि उन पर कई केस चल रहे हैं। करणवीर बोहरा ने रोते हुए बताया था कि 'मैं कर्ज में डूबा हूं। पूरी तरह धंस चुका हूं। कई लोगों को पैसे नहीं लौटा पाया हूं। जिसकी वजह से मुझ पर 3-4 केस चल रहे हैं। 2015 से अब तक मैंने जो भी काम किया है या कर रहा हूं वो सिर्फ पैसों के लिए कर रहा हूं। मेरी जगह कोई और होता तो अभी तक आत्महत्या कर चुका होता।'
विज्ञापन

4 of 4
करणवीर बोहरा, तीजे सिद्धू - फोटो : instagram: karanvirbohra
कौन है करणवीर बोहरा?
1990 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म 'तेजा' से ऐक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले करणवीर बोहरा 'दिल से दी दुआ: सौभाग्यवती भव:', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कसौटी जिंदगी के', 'कुसुम', 'क्या हादसा क्या हकीकत' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें