फिल्म 'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
सैयारा
तीन दिनों में 80 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली ‘सैयारा’ ने मंडे टेस्ट में अच्छे अंक हासिल किए हैं। संडे को 35.75 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली ‘सैयारा’ ने सोमवार को 22.5 करोड़ रुपए की कमाई की। आमतौर पर सोमवार को फिल्मों का कलेक्शन काफी नीते आता है। ऐसे में सैयारा का भी कलेक्शन नीचे आया है, लेकिन फिर भी सैयारा ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस तरह से ‘सैयारा’ ने चार दिनों में ही सौ करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। ‘सैयारा’ की कुल कमाई 105.76 करोड़ रुपए हो चुकी है।