Son of Sardaar Vs Dhadak 2: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नई और पुरानी फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। एक या दो हफ्ते पहले रिलीज हुई फिल्में नई रिलीज हुई फिल्मों को कमाई के मामले में पछाड़ रही हैं।
इनदिनों सिनेमाघरों में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। अगस्त के पहले वीकेंड पर कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें से कुछ ने दर्शकों को आकर्षित करने में सफलता पाई, तो कुछ उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं। हालिया रिलीज ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘धड़क 2’, ‘सैयारा’, ‘किंगडम’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ की बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
सन ऑफ सरदार 2
- फोटो : इंस्टाग्राम- @ajaydevgn
‘सन ऑफ सरदार 2’
अजय देवगन की चर्चित फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल दर्शकों के बीच उत्सुकता तो पैदा कर पाया, लेकिन पहले दो दिनों में फिल्म की कमाई औसत ही रही। पहले दिन जहां फिल्म ने करीब 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, वहीं दूसरे दिन की कमाई बढ़कर 7.5 करोड़ तक पहुंची। कुल मिलाकर दो दिन में 14.75 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए फिल्म ने उम्मीद से कम प्रदर्शन किया है। अब सबकी नजरें वीकेंड की कमाई पर टिकी हैं।
‘धड़क 2’
जाह्नवी कपूर के डेब्यू की अगली कड़ी मानी जा रही ‘धड़क 2’ को लेकर युवा दर्शकों में हल्की एक्साइटमेंट थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये ज्यादा असर नहीं छोड़ सकी। पहले दिन फिल्म ने 3.5 करोड़ और दूसरे दिन 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यानी दो दिन में कुल 7.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का ग्राफ धीमा है। समीक्षकों और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया से साफ है कि फिल्म को लंबी रेस के लिए दर्शकों का समर्थन चाहिए।
‘सैयारा’
बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही ‘सैयारा’ ने अपनी रिलीज के 16वें दिन भी रफ्तार बनाए रखी। फिल्म ने 16वें दिन 6.35 करोड़ कमाए। फिल्म ने अब तक घरेलू स्तर पर 291.35 करोड़ रुपये और वैश्विक स्तर पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। भले ही अब कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आ रही हो, लेकिन फिल्म ने इस साल के रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन में खुद को स्थापित कर लिया है।
‘किंगडम’
फिल्म ‘किंगडम’ ने पहले दिन शानदार 18 करोड़ की ओपनिंग की, लेकिन दूसरे दिन गिरावट के साथ 7.5 करोड़ और तीसरे दिन 8.08 करोड़ की कमाई हुई। तीन दिनों का कुल कलेक्शन 33.59 करोड़ पहुंच चुका है। अगर रविवार को अच्छा रिस्पॉन्स मिला तो फिल्म फिर से ट्रैक पर लौट सकती है।
‘महावतार नरसिम्हा’
कम बजट और धार्मिक बैकड्रॉप वाली फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। आठवें दिन फिल्म ने 7.5 करोड़ और नौवें दिन 15.35 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की। कुल मिलाकर 67.86 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म ने धार्मिक फिल्मों के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया है।