Actor-Director Who Are Best Friends: 3 अगस्त यानी आज दुनिया भर में फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड की उन हिट एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ियों के बारे में आपको बताते हैं जिनकी एक-दूसरे के साथ अटूट दोस्ती है।
बॉलीवुड में जहां रिश्ते अक्सर वक्त के साथ बदल जाते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में दोस्ती कोई आसान चीज नहीं मानी जाती, लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने न सिर्फ पर्दे पर साथ काम किया बल्कि पर्दे के बाहर भी एक-दूसरे के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहे। आज फ्रेंडशिप डे के मौके पर जानते हैं ऐसी ही कुछ मजबूत और चर्चित एक्टर-डायरेक्टर जोड़ियों के बारे में जिनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती है।
विज्ञापन
2 of 6
शाहरुख खान और फराह खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk और @farahkhankunder
शाहरुख खान और फराह खान
शाहरुख खान और फराह खान की दोस्ती साल 1990 के दशक की शुरुआत में हुई जब शाहरुख अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे और फराह बतौर कोरियोग्राफर फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बना रही थीं। इनकी दोस्ती धीरे-धीरे इतनी मजबूत हो गई कि फराह ने शाहरुख को लेकर अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू 'मैं हूं ना' (2004) बनाई, जो बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद दोनों ने साथ में 'ओम शांति ओम' (2007) और 'हैप्पी न्यू ईयर' (2014) जैसी फिल्में कीं। दोनों की दोस्ती वर्षों से ऐसे ही मजबूत बनी हुई है।
रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी
रणबीर कपूर और डायरेक्टर अयान मुखर्जी की दोस्ती कॉलेज के दिनों से ही शुरू हो चुकी थी। अयान ने रणबीर के साथ पहली फिल्म 'वेक अप सिड' (2009) बनाई, जिसने दोनों को युवाओं में लोकप्रिय बना दिया। इसके बाद दोनों ने 'ये जवानी है दीवानी' (2013) में फिर कमाल दिखाया और 2022 में 'ब्रह्मास्त्र' लेकर आए, जो एक बड़ी प्रोजेक्ट थी।
अजय देवगन और रोहित शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
अजय देवगन और रोहित शेट्टी
अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी एक्शन और कॉमेडी का परफेक्ट मेल है। इनकी दोस्ती की शुरुआत 2003 में आई फिल्म 'जमीन' से हुई थी, जिसे रोहित ने डायरेक्ट किया था। इसके बाद 'गोलमाल' सीरीज, 'सिंघम' फ्रैंचाइजी और हालिया 'सिंघम अगेन' जैसी हिट फिल्में इस जोड़ी ने दी हैं। दोनों एक-दूसरे को न सिर्फ प्रोफेशनल रूप से समझते हैं बल्कि निजी जिंदगी में भी एक-दूसरे की सलाह पर भरोसा करते हैं।
शाहरुख खान और करण जौहर
90 के दशक में हुई शाहरुख और करण जौहर की दोस्ती बॉलीवुड की सबसे चर्चित दोस्तियों में से एक है। करण ने शाहरुख को अपनी पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' (1998) में लिया, जो ब्लॉकबस्टर रही। इसके बाद 'कभी खुशी कभी ग़म' (2001), 'कभी अलविदा ना कहना' (2006) और 'माय नेम इज खान' (2010) जैसी सुपरहिट फिल्मों में ये जोड़ी साथ नजर आई। करण कई बार यह कह चुके हैं कि शाहरुख उनके जीवन के सबसे करीबी लोगों में से एक हैं।
काजोल और करण जौहर
काजोल और करण जौहर की दोस्ती भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। इनकी दोस्ती की शुरुआत 'कुछ कुछ होता है' के वक्त हुई थी। करण ने काजोल को हमेशा अपनी 'म्यूज' माना है। हालांकि 'ऐ दिल है मुश्किल' (2016) के दौरान दोनों के रिश्तों में दरार आई, लेकिन समय ने जख्म भरे और दोनों फिर एक साथ नजर आने लगे। काजोल और करण की दोस्ती की खूबसूरती यही है कि गलतफहमियों के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को संभाल लिया।