फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: 'जॉली एलएलबी 3' ने मारी दहाड़, 'मिराय-लोका' की भी चमक बरकरार; जानें 'निशानची' का भी हाल

Sun, 21 Sep 2025 07:39 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Report: शुक्रवार को 'जॉली एलएलबी 3', 'अजेय' और 'निशानची' जैसी फिल्में रिलीज हुईं। इन फिल्मों में कौन आगे है और कौन पीछे है, आइए जानते हैं दूसरे दिन यानी शनिवार के आकंड़े।
विज्ञापन
1 of 7
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : एक्स
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की नई रिलीज फिल्मों ने इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर जोरदार मुकाबला किया। शुक्रवार को रिलीज हुईं ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘अजेय’ और ‘निशानची’ को दर्शकों का अलग-अलग रिस्पॉन्स मिला। वहीं ‘मिराय’, ‘डेमन स्लेयर’ और ‘लोका चैप्टर 1’ जैसी पहले से चल रहीं फिल्मों ने भी अपनी पकड़ बनाए रखी। आइए जानते हैं किस फिल्म ने शनिवार यानी दूसरे दिन कितनी कमाई की।
विज्ञापन

2 of 7
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : सोशल मीडिया
जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी इस बार कोर्ट में भिड़ती नज़र आई। ‘जॉली एलएलबी 3’ की रिलीज का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था और फिल्म ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन जहां इसने लगभग 12 करोड़ का कारोबार किया था, वहीं दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर करीब 20 करोड़ पहुंच गया। कुल मिलाकर दो दिनों में फिल्म 32.76 करोड़ रुपये कमा चुकी है। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी और गजराज राव भी अहम रोल में हैं।

पढ़ें फिल्म का रिव्यू: Jolly LLB 3 Movie Review: अक्षय-अरशद की भिड़ंत मजेदार, हंसी-न्याय का मजबूत संगम; ड्रामा थोड़ा जरूरत से ज्यादा
विज्ञापन

3 of 7
'निशानची' बॉक्स ऑफिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
निशानची
अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ से दर्शकों और मेकर्स को बड़े सरप्राइज की उम्मीद थी, लेकिन शुरुआत निराशाजनक रही। पहले दिन केवल 25 लाख रुपये की कमाई के बाद दूसरे दिन मामूली इज़ाफा हुआ और कलेक्शन 39 लाख तक पहुंचा। दो दिन में फिल्म का टोटल केवल 64 लाख रुपये रहा। इस फिल्म से ऐश्वर्य ठाकरे ने डेब्यू किया है और उनके साथ वेदिका पिंटो और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी नजर आए।

यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान के घर में घुस गए थे तीन लोग, आसिफ शेख ने सुनाया मजेदार किस्सा

 

4 of 7
अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी - फोटो : सोशल मीडिया
अजेय
‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 25 लाख रुपये जुटाए थे। दूसरे दिन इसका कलेक्शन बढ़कर 32.76 लाख तक पहुंचा और दो दिनों का कुल कारोबार लगभग 68 लाख हो गया। फिल्म में अनंत जोशी ने योगी का किरदार निभाया है और निर्देशन रविंद्र गौतम का है।

 
विज्ञापन

5 of 7
मिराय कलेक्शन - फोटो : एक्स
मिराय 
तेजा सज्जा की फिल्म ‘मिराय’ पहले ही हफ्ते से दर्शकों को खूब पसंद आ रही थी। हालांकि बीच में कलेक्शन में गिरावट आई, लेकिन शनिवार को फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ी और लगभग 5.15 करोड़ की कमाई की। अब तक यह फिल्म कुल 73 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

 
विज्ञापन

6 of 7
डेमन स्लेयर - फोटो : X
डेमन स्लेयर
जापानी एनीमे ‘डेमन स्लेयर’ की शुरुआत जबरदस्त रही थी। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर आई, लेकिन शनिवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ कमाए। अब तक इसने 58.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो भारत में एनीमे फिल्मों के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लोका चैप्टर 1’ - फोटो : x
लोका चैप्टर 1
साउथ की फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ दिया है। शनिवार को फिल्म ने लगभग 3.15 करोड़ की कमाई की और कुल कारोबार 133.65 करोड़ तक पहुंच गया। कल्याणी प्रियदर्शन की दमदार अदाकारी ने दर्शकों को बांधे रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें