बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों की हालत खस्ता चल रही है। बॉलीवुड का जादू एक बार फिर दर्शकों के सिर से उतरता नजर आ रहा है। फिल्मों की कमाई भी लगातार धीमी ही नजर आ रही है। हर रिलीज के बाद फिल्मों को वीकएंड का इंतजार होता है, ताकि कमाई में उछाल देखा जा सके और सिनेमाघरों में दर्शक जुट सकें। हालांकि, वीकडेज में कमाई संतोषजनक भी नहीं होती है। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में राजकुमार राव की 'श्रीकांत' और हॉलीवुड फिल्म 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' लगी हुई है, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। आइए जानते हैं कि गुरुवार को किस फिल्म का कैसा प्रदर्शन रहा है।